मिशन शक्ति 5.0: छात्रा जागृति बर्नवाल बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, लोगों की समस्याओं कीं हल

मऊ/कोपागंज (राष्ट्र की परम्परा)। । मिशन शक्ति 5.0 के तहत मंगलवार को थाना कोपागंज में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ के आदेश पर बापु इंटर कॉलेज, कोपागंज की कक्षा 12-ए की छात्रा जागृति बर्नवाल को एक दिन के लिए प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया।

एक दिन की थानाध्यक्ष ने संभाली कुर्सी

थाना प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में छात्रा जागृति बर्नवाल (पुत्री विनोद बर्नवाल, निवासी मोहल्ला दोस्तपुरा, कोपागंज) ने थानाध्यक्ष की कुर्सी संभाली और थाना परिसर में जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 5 प्रकरण सामने आए।

सुनवाई में आए मामले

अदरी क्षेत्र की एक महिला का मामला, जिसमें उसने आरोप लगाया कि पति विदेश में रहते हैं और ससुराल पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता वर्तमान में मोहम्मदाबाद में अपने मायके में रह रही है। इस मामले में दोनों पक्षों को कल थाना कोपागंज बुलाया गया है।

अन्य प्रकरणों में पैसे का लेन-देन, संबंधी विवाद और आपसी झगड़े से जुड़े मामले शामिल थे।

छात्रा ने साझा किया अनुभव

जनसुनवाई के बाद छात्रा जागृति ने कहा, “यह दिन मेरे लिए बेहद खास रहा। मुझे करीब से देखने और करने का अवसर मिला कि पुलिस किस तरह जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान की ओर कदम बढ़ाती है।”

Karan Pandey

Recent Posts

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

15 minutes ago

भाजपा सरकार में महंगाई भ्र्ष्टाचार व अपराध का ग्राफ बढ़ा – प्रोफेसर एच डी भारती

सलेमपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एच.डी. भारती बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

19 minutes ago

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत बनारस स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 01 से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलाए जा रहे…

24 minutes ago

साइबर अपराधों से बचाव के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और साइबर बुलिंग से बचने के बताए उपाय देवरिया (राष्ट्र…

28 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 41,961 रुपये

गौरीबाजार साइबर पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत देवरिया (राष्ट्र की…

32 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 5,355.72 रुपये

न्यायालय के आदेश पर सुरौली साइबर पुलिस टीम ने खाते में वापस कराई धनराशि देवरिया…

35 minutes ago