भाजपा सरकार में महंगाई भ्र्ष्टाचार व अपराध का ग्राफ बढ़ा – प्रोफेसर एच डी भारती

सलेमपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एच.डी. भारती बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर एच.डी. भारती ने बुधवार को सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो गई है, अब इस सरकार को बदलने का समय आ गया है। महंगाई, भ्र्ष्टाचार, अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। नौजवान रोजगार के लिए दर दर भटक रहा है। जनता अब सपा के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। इस सरकार को बदलने के लिए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की आवश्यकता है। संगठन की मजबूती में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करना होगा।
इस अवसर पर उन्होंने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश यादव, रंजीत यदुवंशी, अब्दुल्लाह अंसारी, मनोहर यादव, संदीप, राकेश, सुनील, रवि, श्रीराम शाह, शरद कुमार, अशरफ अली मंसूरी, विकाऊ प्रसाद सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 minutes ago

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियाद, जरूरतमंदों की मदद के लिए दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं…

6 minutes ago

दोहरीघाट के रामघाट पर चला स्वच्छता अभियान, छह विद्यार्थी बने ‘गंगा योद्धा’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति, मऊ…

9 minutes ago

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

33 minutes ago

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत बनारस स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 01 से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलाए जा रहे…

41 minutes ago

साइबर अपराधों से बचाव के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और साइबर बुलिंग से बचने के बताए उपाय देवरिया (राष्ट्र…

45 minutes ago