साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 41,961 रुपये

गौरीबाजार साइबर पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर ठगी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरीबाजार थाने की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ठगी के 41,961 रुपये वापस कराए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने उत्तर प्रदेश पुलिस और साइबर सेल गौरीबाजार के प्रति आभार जताया।पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में यह सफलता मिली। बैतालपुर निवासी मो. सैयद सिद्दकी पुत्र मो. हनीस सिद्दकी ने साइबर ठगी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल गौरीबाजार ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस टीम के प्रयासों से पीड़ित की 41,961 रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता मिली।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शुभम पाठक, साइबर प्रभारी थाना गौरीबाजार, महिला आरक्षी सरिता दूबे और महिला आरक्षी समीक्षा मिश्रा शामिल रहीं।

साइबर ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत

देवरिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। इसके साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के अनुसार, समय पर शिकायत करने से ठगी की धनराशि को होल्ड कराने या वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है।

rkpshomnath

Recent Posts

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 minutes ago

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियाद, जरूरतमंदों की मदद के लिए दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं…

6 minutes ago

दोहरीघाट के रामघाट पर चला स्वच्छता अभियान, छह विद्यार्थी बने ‘गंगा योद्धा’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति, मऊ…

9 minutes ago

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

33 minutes ago

भाजपा सरकार में महंगाई भ्र्ष्टाचार व अपराध का ग्राफ बढ़ा – प्रोफेसर एच डी भारती

सलेमपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एच.डी. भारती बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

36 minutes ago

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत बनारस स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 01 से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलाए जा रहे…

41 minutes ago