स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत बनारस स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 01 से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के मार्गदर्शन में बुधवार को बनारस स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक के नेतृत्व में सफाई मित्रों एवं रेल कर्मचारियों के साथ स्वच्छता संबंधी रेलसंवाद आयोजित किया गया।
रेलसंवाद के दौरान स्टेशन परिसर एवं कार्यस्थल को स्वच्छ रखने, डस्टबिन के रंग के अनुसार कचरे का पृथक्करण करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, सभी प्रतिभागियों से स्वच्छ एवं सुंदर रेल परिसर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।
इस अवसर पर रेलवे स्टाफ, ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ, पैंट्री एवं कैटरिंग स्टाफ, स्टेशन वेंडरों तथा कॉन्ट्रैक्टरों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रमुख प्रावधानों पर ब्रीफिंग एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें कचरे के उचित पृथक्करण, बड़े कचरा उत्पादकों की जिम्मेदारियों तथा नियमों का अनुपालन नहीं करने पर निर्धारित जुर्माने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

rkpshomnath

Recent Posts

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 minutes ago

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियाद, जरूरतमंदों की मदद के लिए दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं…

6 minutes ago

दोहरीघाट के रामघाट पर चला स्वच्छता अभियान, छह विद्यार्थी बने ‘गंगा योद्धा’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति, मऊ…

9 minutes ago

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

33 minutes ago

भाजपा सरकार में महंगाई भ्र्ष्टाचार व अपराध का ग्राफ बढ़ा – प्रोफेसर एच डी भारती

सलेमपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एच.डी. भारती बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

36 minutes ago

साइबर अपराधों से बचाव के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और साइबर बुलिंग से बचने के बताए उपाय देवरिया (राष्ट्र…

45 minutes ago