अफगानिस्तान , बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यकों को भारत में रहने की मिली अनुमति

Ai के सौजन्य से बना


नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अहम आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न से बचकर भारत आए अल्पसंख्यक समुदायों—हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई—को पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेजों के बिना भी भारत में रहने की अनुमति दी जाएगी। यह राहत उन लोगों को दी जाएगी, जो 31 दिसंबर, 2024 तक भारत पहुंचे हैं।

मंत्रालय का यह आदेश हाल ही में लागू हुए आव्रजन और विदेशी अधिनियम, 2025 के अंतर्गत जारी किया गया है, जो प्रभावी हो गया।

यह कदम उन समुदायों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जिन्हें अब तक नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत ही सुविधा मिलती थी। सीएए केवल उन प्रवासियों पर लागू था, जो 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आ चुके थे और नागरिकता प्राप्त करने के पात्र थे।

गृह मंत्रालय के इस नए आदेश के बाद 2015 से 2024 के बीच धार्मिक उत्पीड़न के चलते भारत आने वाले अल्पसंख्यक समुदायों को देश में रहने का कानूनी अधिकार मिल सकेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago