पवई कला विकास मंडल ने गणेशोत्सव के साथ सामाजिक व सांस्कृतिक उपक्रमों का दिया संदेश

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)पवई कला विकास मंडल द्वारा सार्वजनिक गणेशोत्सव का आयोजन लगातार ५१ वर्षों से किया जा रहा है। मंडल केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।
पिछले वर्ष स्वर्ण महोत्सव का भव्य आयोजन मंडल की गौरवशाली परंपरा और समाजसेवा की अखंड धारा का प्रतीक बना था।

मंडल ने अब तक पवई के विद्यालयों के ६०० से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा-शुल्क सहायता प्रदान की है। इसके साथ ही रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण, अंगनवाड़ी सहयोग तथा समाज कल्याण केंद्रों के माध्यम से वंचित वर्ग के जीवन में आशा और सशक्तिकरण का संचार किया है।

इस वर्ष मंडल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राजदरबार की कलाकृति साकार की है, जिसके माध्यम से संस्कृति और परंपरा के पुनर्जागरण का संदेश दिया गया। विशेष रूप से महाराष्ट्र के बारह गढ़-किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में स्थान मिलने की ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ यह कलाकृति समाज को प्रेरित करती है कि जैसे शिवाजी महाराज ने हिंदुत्व की ज्योति प्रज्वलित रखी, वैसे ही आज भी उस चेतना को समाजजीवन में जीवित रखना आवश्यक है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago