खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में ग्लोबल मार्क स्कूल की नई पहल

ग्लोबल मार्क स्कूल में स्विमिंग अकैडमी का भव्य शुभारंभ, बच्चों को मिलेगा आधुनिक तैराकी प्रशिक्षण


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )सोंदा चौराहे स्थित ग्लोबल मार्क स्कूल में मंगलवार को अत्याधुनिक स्विमिंग अकैडमी का भव्य शुभारंभ किया गया। अकैडमी की शुरुआत का उद्देश्य स्थानीय बच्चों को शारीरिक शिक्षा से जोड़ना, तैराकी के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी खेल प्रतिभा को नई दिशा देना है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गंगतेश्वर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि श्री संजीव दुबे ने फीता काटकर स्विमिंग अकैडमी का उद्घाटन किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
मुख्य अतिथि श्री गंगतेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मार्क स्कूल द्वारा शुरू की गई यह पहल जिले में खेल और शारीरिक शिक्षा को नई पहचान देगी। तैराकी जैसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक क्षमता को मजबूत बनाती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ग्लोबल मार्क स्कूल जिले का पहला ऐसा विद्यालय बन गया है, जहां विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विमिंग अकैडमी उपलब्ध कराई गई है। इससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और वे भविष्य में जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार हो सकेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री विकास शाही, प्रधानाचार्य इंजीनियर शुभांगी शाही, उप-प्रधानाचार्य मिस सुरभि मालवीय, मैनेजर आकाश सिंह सहित शिक्षिका प्रिया चौबे, अंजलि द्विवेदी, कुसुम, प्रिया मिश्रा, शालिनी सिंह, शिवानी वर्मा, अंतिम विश्वकर्मा, खुशी तथा शिक्षक प्रियेश मिश्रा और दुर्गेंद्र यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

अधिवक्ता से मारपीट के बाद कोतवाली में हंगामा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कोतवाली परिसर में दिया धरना, कोतवाल और दीवान के खिलाफ कार्रवाई की…

3 hours ago

जर्मनी की नौकरी छोड़ बने IAS, अब मधुबनी में धैर्य को लेकर चर्चा में DM आनंद शर्मा

फोटो AI निर्मित महिला ने पकड़ा DM आनंद शर्मा का कॉलर, फिर भी नहीं खोया…

3 hours ago

बेड़ो में सड़क पर मची चीख-पुकार! दो हादसों में 14 घायल, मासूम बच्चे समेत 8 रिम्स में भर्ती

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार…

4 hours ago

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन नाबालिगों के मामले में पॉक्सो के तहत FIR

तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में; पॉक्सो एक्ट के तहत…

4 hours ago

पटरी के स्लीपर टूटे, सरिया निकला बाहर! श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट से मचा हड़कंप

रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…

4 hours ago