राज्य मंत्री ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान देखने को मिली खामियां

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देर रात ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सलेमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सारी व्यवस्था बदहाल मिली। इमरजेंसी व महिला वार्ड के साथ कैम्पस में डॉक्टरों के लिए आवंटित आवास को देखा। अधीक्षक समेत तीन चिकित्सकों के कमरे में ताला बंद देख नाराजगी जताई। वहां पहुँचने पर पता चला कि जिस चिकित्सकों को आवास आवंटित किया गया है। उसमें से एक चिकित्सक को छोड़कर कोई चिकित्सक रात में यहां नही रुकते हैं। जबकि आवास के अभाव में एक महिला चिकित्सक देवरिया से आती-जाती है। इस बात पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर किया।उन्होंने सीएमओ को फोन कर तत्काल महिला चिकित्सक को आवास उपलब्ध कराने को कहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की मनमानी को लेकर लगातार मिल रही शिकायत के बाद मंगलवार की देर रात करीब नौ बजे राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम औचक निरीक्षण किया।
राज्य मंत्री के अस्पताल में उतरते देख कैंपस में टहल रहे इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अरुण कुमार, चीफ फार्मासिस्ट पीएन सिंह व वार्ड ब्वाय आनन-फानन में इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। भ्रमण के दौरान महिला वार्ड में एएनएम उर्मिला बैठी मिली, जिसमें डॉ. राजेश कुमार के आवास को छोड़कर सीएचसी के सभी डॉक्टरों के आवास का ताला बंद मिला। वहीं सीएचसी कैंपस में एक आवास के बाहर भटक रहे कुछ मरीज देखी। जब उन्होंने ने आवास में रहने वाले के बारे में जानकारी ली तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलीराज के चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार का यह आवास है। यह डॉक्टर नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली राज में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। वहां सरकारी आवास है, लेकिन वह वहां नहीं रहते हैं। प्राइवेट प्रैक्टिस करने के लिए वह सीएससी कैंपस में ही रहते हैं। आवास के अभाव में महिला डॉ. हर्षिता श्रीवास्तव देवरिया से आती जाती है। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ से बात कर बिना वजह के आवास कब्जा कर बैठे चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों से आवास खाली कराने को कहा। साथ ही तत्काल सर्जन महिला डॉ. हर्षिता श्रीवास्तव को आवास देने को कहा।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव,अजय दूबे वत्स, राजीव मिश्र, सभासद शाहबाज आलम, अवधेश यादव, मुन्ना आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

14 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

14 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

14 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago