संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में ध्वस्त हो चुकी विद्युत व्यवस्था के सुधार के लिए निवासियों ने अधिशाषी अभियन्ता से मिल कर समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग किया।
नगर पंचायत मगहर के भाजपा गौरव निषाद और अरुण गुप्ता के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा है कि नगर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। सुधार न होने से नगर में प्रतिदिन फाल्ट हो रहा है। जिससे सरकार की मंशानुसार विद्युत आपूर्ति नही मिल रही है।
ज्ञापन मे कहा गया है कि नगर पंचायत में मगहर में जर्जर हो चुके तारो को तत्काल बदला जाए और नगर में आए दिन हो रहे फाल्टो में सुधार हेतु नगर पंचायत मगहर की आपूर्ति लाईन को सीधे बगहीया सब स्टेशन से जोडा जाए।
नगर पंचायत मगहर में विद्युत आपूर्ति के स्थाई समाधान के लिए नगर में सब स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर भाजपा के जिला जिला कार्यसमिति सदस्य गौरव निषाद, नगर प्रभारी अरुण गुप्ता, अत्रेश श्रीवास्तव, पं. धीरज मिश्रा, आमित कुमार वर्मा, अमर नाथ निषाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…
PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…