डीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य का गुणवत्ता को परखा

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) डीएम बलरामपुर पवन अग्रवाल ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद उतरौला का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के विभिन्न पटलों का गहनता से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया।डीएम ने चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और मौके पर गुणवत्ता को परखा और समय के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश संबंधित जेई को दिया।
मंगलवार को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद उतरौला का निरीक्षण किया इस दौरान सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था देख रहे पटल कर्मचारी को यह निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर सफाई चल रही है उस जगह का एक रजिस्टर में अंकना करें जल निकासी सहित कूड़े का निस्तारण करने का निर्देश ईओ को दिया। डीएम ने निर्माण से संबंधित पत्रावली का गहनता से निरीक्षण किया तथा दीन दयाल योजना के अन्तर्गत एक करोड़ पचास लाख से दुखहरण नाथ मंदिर पोखरे के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य व गुणवत्ता की जांच की।डीएम ने अंबेडकर चौराहे से गोंडा मोड़ पर बन रही सड़क के निरीक्षण के साथ साथ कृषि संभागीय विभाग के परिसर में निर्मित होने वाली पानी की टंकी के भूमि का निरीक्षण किया।डीएम ने नगर पालिका में प्रकाश व्यवस्था,लेखा,जन्म मृत्यु,आस्थायी गौशाला,पेयजल, अभिलेख,ईंधन,सहित से संबंधित अन्य पटल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया और कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस अवसर पर एसडीएम उतरौला अवधेश कुमार,ईओ राजपति वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता,अनूप गुप्ता,उमाशंकर सिंह,नीरज कुमार गुप्ता,भुवन चन्द द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
डीएम पवन अग्रवाल ने निरीक्षण के मौके पर पहुंचने पर नगर पालिका द्वारा स्वागत में बुके भेंट करना चाहा जिसे डीएम ने इंकार कर दिया और कहा कि निरीक्षण करने आए हैं किसी मीटिंग में नहीं।
निरीक्षण के दौरान मौजूद सभासदों तथा अन्य लोगों को बाहर कर दिया गया।निरीक्षण के दौरान निर्माण संबंधी पत्रावली अपने साथ ले ग‌ए जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Editor CP pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

11 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

11 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

11 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

11 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

11 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

12 hours ago