Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबेतिया को 4-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुँची मेहा देवरिया की...

बेतिया को 4-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुँची मेहा देवरिया की टीम

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) तमकुही विकास खण्ड के बरवा राजा पाकड़, सीताराम चौराहा खेल के मैदान में संजय क्लब बरवा राजा पाकड़ के तत्वावधान में आयोजित 43 वें सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में, मदनी फुटबाल क्लब मेहा देवरिया ने न्यू स्टार क्लब बेतिया को एक के मुकाबले चार गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मंगलवार को उद्घाटन मैच में मेहा देवरिया की टीम के जर्सी नं. 8 खिलाड़ी चाइना ने खेल के 27 वें, मध्यांतर के बाद पहले मिनट, 28 वें मिनट में तीन गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। 35 वें मिनट में बेतिया टीम की तरफ से पहला गोल कर स्कोर 3-1 किया तो चाइना ने 36 वें मिनट में फिर गोलकर अपनी टीम को 4-1 से जीत दिलाई। मुख्य अतिथि समाजसेवी रजनीश राय, विशिष्ट अतिथि सच्चिदानंद महंत, अतिविशिष्ट अतिथि प्रधान अशोक पाल व शिक्षक पारसनाथ शुक्ल ने फीता काट कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। रेफरी खुर्शीद आलम, लाइनमैन ज्ञानप्रकाश चौहान, ऐनुल्लाह अंसारी, उद्घोषक रमाकांत पाण्डेय व दुर्गेश सिंह रहे। आयोजन समिति के प्रधान मुन्नीलाल प्रसाद, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, भुआल गोंड, महमूद अंसारी, , राजीनंद प्रसाद, लाल पहाड़ी कुशवाहा, मंशी अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुशवाहा, रामाज्ञा गुप्ता, मंगरु चौहान, रामानंद कुशवाहा, चंदन प्रसाद, सोनू पांडेय, अवधेश शर्मा आदि दर्शक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments