मेगा शिविर से मजबूत होगा सामाजिक न्याय का तंत्र

22 फरवरी को आगरा में वृहद विधिक साक्षारता एवं सेवा मेगा शिविर, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न


आगरा (राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद आगरा में 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षारता एवं सेवा मेगा शिविर की तैयारियों को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक दीवानी परिसर स्थित नवीन सभागार कक्ष में अपर जिला जज अमरजीत की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक का संचालन विनीता सिंह-1, सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा किया गया। बैठक में मेगा शिविर के सफल आयोजन, पात्र व्यक्तियों के पंजीयन, तथा शिविर में आने वाले लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का त्वरित लाभ
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिविर में पंजीकृत पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना विलंब प्रदान किया जाए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि इस वृहद विधिक साक्षारता एवं सेवा मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्बल वर्ग, महिलाओं, दिव्यांगजनों, बच्चों, निर्धन परिवारों तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का सुलभ और त्वरित लाभ दिलाना है।
प्री-मेगा शिविर का भी होगा आयोजन
जानकारी दी गई कि मेगा शिविर से पूर्व प्री-मेगा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन अपना पंजीयन/रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। पंजीयन के पश्चात पात्र लाभार्थियों को उसी दिन संबंधित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। इससे आम नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और एक ही स्थान पर बहु-आयामी सेवाएं प्राप्त होंगी।
कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में अपर जिला जज दिव्यानंद द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृत्युंजय श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (केनरा बैंक), जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित उद्यान, खाद्य आपूर्ति, खाद्य प्रसंस्करण, डूडा, ऊर्जा, मत्स्य, अल्पसंख्यक एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने आपसी समन्वय से मेगा शिविर को सफल बनाने, अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को जोड़ने तथा सरकारी योजनाओं की जमीनी पहुंच सुनिश्चित करने पर सहमति जताई। यह शिविर आगरा जनपद के लिए सामाजिक न्याय और विधिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

1 hour ago

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थापना दिवस पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पंचवटी व हरिशंकरी पौधों का रोपण-वितरण, श्रद्धालुओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प बहराइच (राष्ट्र…

1 hour ago

अधिवक्ताओं ने चुनी नई टीम, वैभव कांत मिश्र अध्यक्ष और ऋषिराज मिश्रा मंत्री

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने…

2 hours ago

ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस का शिकंजा, 261 डीजे संचालकों को नोटिस

39 लाउडस्पीकर उतरवाए, 95 की आवाज मानक के अनुरूप कराई गई महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

योगीराज अनंत महाप्रभु की जयंती के पहले दिन बहा कथा का सागर

देश भर से आए संतों ने कराया मानस रसपान बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)नगर के श्रीकृष्ण इण्टर…

4 hours ago

70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बड़ी राहत, डीएम कार्यालय में बन रहे आयुष्मान कार्ड

34 लाभार्थियों के दस्तावेजों की हुई जांच, 10 पात्रों का मौके पर बना कार्ड बलिया(राष्ट्र…

4 hours ago