Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेपालिका प्रशासन में फैले भ्रष्टाचार व विकास के लिए शिवसेना उद्धव गुट...

पालिका प्रशासन में फैले भ्रष्टाचार व विकास के लिए शिवसेना उद्धव गुट की आयुक्त के साथ बैठक

भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
निजामपुर महानगर पालिका मुख्यालय में फैले भ्रष्टाचार को लेकर शिवसेना बाला साहेब उद्धव ठाकरे की गुट के पदाधिकारियो ने बार बार पालिका के प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल को ससमय पर लिखित पत्र देकर अवगत करवाया है। इसके बावजूद बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए, उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना द्वारा, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांगी की है। भ्रष्टाचार के खिलाफ निवेदन देने के बावजूद भी भ्रष्टाचार की शिकायतें शिवसेना शहर प्रमुख प्रसाद पाटिल सहित अन्य पदाधिकारियो को मिल रही थी,जबकि भिवंडी महानगरपालिका के प्रशासक आयुक्त विजय कुमार म्हशाल से बार-बार शिकायत करने तथा पालिका प्रशासन के साथ पत्र व्यवहार और बैठक के बावजूद शिकायतें आती रही, भिवंडी मनपा में लिप्त भ्रष्टाचारियों के कारनामों से तंग आकर शिवसेना उद्धव गुट के शहर प्रमुख के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल पालिका प्रशासक आयुक्त से बैठक कर,भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की चर्चा की। गौरतलब हो कि कर निर्धारण विभाग के कंप्यूटर से 27 लाख रुपये के रिकॉर्ड गायब कर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग, स्वं. मीनाताई ठाकरे नाटक गृह की मरम्मत कर शुरू करने की मांग, नझराना सिनेमा हाल के नजदीक छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर नये अश्वारोही प्रतिमा स्थापित करने की मांग, काप अली में स्व. आप्पासाहेब पड्याल चौक बनाने और शहर के खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत करने के लिए, बारंबार आयुक्त को निवेदन पत्र देकर मांग किया गया था। शहर प्रमुख प्रसाद पाटिल ने आज पालिका आयुक्त से बैठक कर आने वाले सप्ताह में उक्त मांगो के संबंध में कार्रवाई शुरू नहीं किये जाने पर प्रशासन के खिलाफ हिंसक आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस शिष्टमंडल में शिवसेना के शहर सचिव महेंद्र कुंभारे, नगर समन्वयक नाना झलके, विधानसभा सचिव गोकुल कदम, उप शहर प्रमुख राकेश मोरे, निलेश केकाण, भाई वनगे, मनोज पाटिल, विभागाध्यक्ष गजेंद्र गुलवी, संतोष भावार्थे, विभागाध्यक्ष भाई काठवले, आकाश देवकर, स्वप्निल जोशी,अर्जुन सालुंखे आदि शिवसैनिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments