Categories: आजमगढ़

पीस कमेटी की हुई बैठक जिसमें डॉ अम्बेडकर के जयंती मनाने पर हुई चर्चा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
फूलपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक कोतवाल अनिल सिंह की अध्यक्षता में किया गया । इस दौरान 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती मनाने को लेकर चर्चा की गयी,जिसमें कोतवाल ने सभी लोगो से शांति एवं सौहार्द के साथ अम्बेडकर जयंती मनाने का अपील किया । बैठक में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर क्षेत्र के लोगो से चर्चा की गई । गांव के सम्भ्रान्त लोगो से गांव में स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा की सुरक्षा व्यवस्था और आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी लिया गया।
फूलपुर कोतवाल अनिल सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती है, उस दिन हर्षोल्लास व शांति एवं सौहार्द से जयंती मनावे । जहाँ कोई भी दिक्कत हो उसके बारे तत्काल बताये ।अम्बेडकर जयंती पर लगने वाले मेला और जुलूस के बारे में सभी लोग पुलिस प्रशासन को अवश्य अवगत करा दे । बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम न करे ,अनुमति लेकर ही जुलूस , मेला आदि का कार्यक्रम करे । वाद विवाद की स्थिति न पैदा होने दे, शराब का सेवन न करे, सभी लोग बाबा साहेब अंबेडकर के बताए रास्ते पर चले , जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे । पुलिसिंग व्यवस्था चुस्त रहेगी , कोई भी दिक्कत हो तत्काल अवगत कराये ।
नगर निकाय का चुनाव भी नजदीक है नगर निकाय के चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली हैं । अधिसूचना जारी होने पर सभी लोग संयमित हो अम्बेडकर जयंती मनाए , जिससे आचार संहिता का उलंधन न हो । इस अवसर पर महेन्द्र प्रसाद, सूबेदार यादव , घनश्याम यादव ,अभिमन्यु ,राम सेवक , अरविंद ,प्रदीप आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

22 hours ago

जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य पर एमएमटीटीसी का शॉर्ट टर्म प्रोग्राम आज से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी)…

22 hours ago

बीबीएयू में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ के तहत लगाए गए 8,500 पौधे, प्रदेश भाजपाध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार,…

22 hours ago

वृक्ष लगाना सेवा, उसका संरक्षण साधना: चारु चौधरी

संतकबीरनगर में 29.78 लाख पौधों का रोपण संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग…

22 hours ago

भ्रष्टाचार सूचकांक में भारत 91वें स्थान पर, अब तेज सुधार की चुनौती

भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार का तात्कालिक समय आया: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 2026 की रिपोर्ट-भारत की 100…

23 hours ago

मुर्गी फार्म में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, वन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

कटहरा गांव में पहुंची वन विभाग की टीम, निगरानी के बाद सुरक्षित जंगल की ओर…

23 hours ago