ब्लॉक प्रमुख के पति को फर्जी पुलिसकर्मी बनकर उठाए जाने का आरोप, हत्या की आशंका से दहशत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जनपद के जहानाबाद ब्लॉक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ की निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख (संजय यादव की पत्नी) ने गंभीर आरोप लगाया है कि उनके पति संजय यादव को फर्जी पुलिसकर्मी बनकर उठाया गया है।

संजय यादव हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आए थे। उल्लेखनीय है कि गाजीपुर जेल में भी उनके ऊपर कथित एनकाउंटर की कोशिश की चर्चा तेज रही थी। इसी कड़ी में संजय यादव की पत्नी ने कहा है कि इस पूरे खेल के पीछे गाजीपुर के एक मंत्री का इशारा है।

पुरानी घटनाओं से उठी आशंका पत्नी ने आरोप लगाया है कि वाराणसी में बसपा नेता अजय यादव की हत्या भी इसी तरह फर्जी STF बनकर की गई थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं उसी स्क्रिप्ट को दोहराने की तैयारी तो नहीं की जा रही।

विवादों से जुड़ रहा मामला बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला ठेकेदारी विवाद और कुछ समय पहले वायरल हुए “गाली प्रकरण” से भी जुड़ा हुआ है।

संवैधानिक सवाल इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है –यदि कोई अपराधी है भी, तो क्या पुलिस की आड़ में फर्जी कार्रवाई करना संवैधानिक है?
यदि इस तरह हत्या होती है तो मुकदमा और जांच केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी, जबकि असल में बड़े माफिया जेल से छूट जाएंगे।

नतीजा संजय यादव को फर्जी पुलिसकर्मी बनकर उठाए जाने का यह मामला अब राजनीतिक सरगर्मी और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोग और परिजन उनके जीवन को लेकर भयभीत हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

16 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

16 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

16 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

16 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago