डीएम की अध्यक्षता में 37 बिंदुओं पर विकास कार्यों की बैठक संपन्न

खरीफ सीजन में शत प्रतिशत कृषकों का कराए फसल बीमा -डीएम

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।डीएम डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 37 बिंदुओं पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नहरों की सिल्ट सफाई, विद्युत वसूली, नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, योजना फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश का संरक्षण,इयर टैगिंग, आयुष्मान भारत, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस की पहुंच प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, हैंडपंप रिबोर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सामूहिक विवाह, छात्रवृत्ति, ऑपरेशन कायाकल्प, कौशल विकास मिशन, स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने खरीफ सीजन के लिए सभी किसानों का फसल बीमा कराए जाने, गौशालाओं में 5 तारीख तक पोषण का पैसा का भुगतान सुनिश्चित किए जाने, चरवाहों का भुगतान सुनिश्चित किए जाने ठंड से बचाव के लिए समुचित प्रबंधन किए जाने का निर्देश दिया।
बैठक से नदारद सहायक श्रमायुक्त का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, उपायुक्त उद्योग राजेश पांडे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, उपनिदेशक कृषि प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

4 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

4 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

4 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

4 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago