पेंचक शिलाट स्टेट प्रतियोगिता में मऊ के खिलाड़ियों ने मनवाया लोहा

 दो गोल्ड 7 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर बच्चों ने मऊ जिले का किया नाम रौशन 

 खबर उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से है जहां नगर क्षेत्र के बुनाई विद्यालय स्थित पेंचक शिलाट स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों ने लखनऊ में आयोजित पेंचक शिलाट स्टेट प्रतियोगिता में दो गोल्ड , सात सिल्वर व एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर मऊ जिले का नाम रोशन किया है । बच्चों के अथक प्रयास और मेहनत की वजह से स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में मऊ जिले के बुनाई विद्यालय स्थित पेंचक शिलाट स्पोर्ट्स अकादमी के बच्चों ने कराटे खेल में लोहा मनवाने का काम किया है । 

  वहीं चेंपक शिलाट स्पोर्टस एकेडमी के कोच गणेश कुमार गोंड ने बताया कि उनके एकेडमी के ओम चतुर्वेदी ने विगत मार्च माह में आजमगढ़ में हुए अंतरराष्ट्रीय मैच प्रतियोगिता में श्रीलंका , मॉरीशस और नेपाल को हराकर फाइनल में जगह बनाएं और दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया था । हमारे स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों ने विगत दिनों लखनऊ में आयोजित स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में जीत हासिलकर मऊ पहुंचे हैं जहां पर उनका फूल माला और केक के साथ उनका स्वागत किया जा रहा है । दो गोल्ड , सात सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल कुल दस मेडल हासिल करने वाले हमारे चेंपक शिलाट स्पोर्ट्स एकेडमी के इन बच्चों को आज सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया जा रहा है । जिससे वह आगे चलकर मऊ जिले और देश का नाम रोशन कर सकें ।

  वही सिल्वर मेडल पाने वाली मधु पांडेय ने बताया कि पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित हुए स्टेट लेवल के चेंपक शिलाट प्रतियोगिता में मैंने प्रतिभा किया था और दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया है आज मुझे बहुत खुशी हो रही है । वही गोल्ड मेडल हासिल करने वाले पृथ्वी राज सिंह यादव ने बताया कि उनके कोच गणेश सर की मेहनत की वजह से उन्होंने यह जीत का मुकाम हासिल किया है मैं इसका सारा श्रेय अपने कोच और माता-पिता को देना चाहता हूं । वही मेडल प्राप्त करने वाले स्वास्तिक सिंह ने बताया कि पिछले सात महीना से वह अथक प्रयास कर रहे थे जिसका निष्कर्ष हमेने यह मेडल प्राप्त करके पाया है । आज मुझे बहुत खुशी हो रही है ।

  चेंपक शिलाट स्पोर्ट्स एकेडमी की डायरेक्टर दिव्या ने बताया कि हमारे बच्चों ने बड़ी मेहनत की है विगत दिनों बच्चों ने स्टेट लेबल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखनऊ गए थे जहां पर उन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर मेडल हासिल किया है । यह बच्चे काफी प्रतिभावान है मैं आशा करती हूं कि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर मऊ जिले का नाम रोशन करते रहेंगे । बच्चों के आगे बढ़ाने और प्रतिभावान बनाने में ही हमें बेहद खुशी मिलती है । हम इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ।

गणेश कुमार गोंड ( कोच चेंपक शिलाट स्पोर्टस एकेडमी बुनाई विद्यालय मऊ )

स्वास्तिक सिंह ( मेडल हासिल करने वाला प्रतिभागी )

मधु पाण्डेय ( मेडल हासिल करने वाला प्रतिभागी )

पृथ्वी सिंह यादव ( गोल्ड मेडल जीतने वाला प्रतिभागी )

दिव्या ( डॉयरेक्टर चेंपक शिलाट स्पोर्टस एकेडमी बुनाई विद्यालय मऊ )

rkpnews@desk

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

1 day ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

1 day ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

1 day ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

2 days ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

3 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

3 days ago