यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी हुए सम्मानित

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत महुआ बुजुर्ग अकटहा स्थित शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।सम्मान पाकर मेधावियों को चेहरे पर खुशी लहर दौड़ पड़ी।
क्षेत्र के शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर ब्लाक स्तर पर प्रथम एवं जिला स्तर की सूची में चौथे स्थान प्राप्त कर विद्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है।इस दौरान सम्मानित होने वालों में मुख्यरूप से अन्नपूर्णा गौड़ 98.83,आकांक्षा यादव 89,रंजना कुशवाहा 86,खुशी पासवान 86,निशा खातून 84 प्रतिशत शामिल हैं।वही विद्यालय परिवार मेधावियों को फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।सम्मान पाकर मेधावियों को चेहरे पर खुशी लहर दौड़ पड़ी।वही विद्यालय के प्रबंधक कृपा शंकर उपाध्याय ने कहा कि प्रतिस्पर्धा हमेशा उच्चतम प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।सफल कार्य वही होता है जो लगन,परिश्रम एवं ईमानदारी से अर्जित किया जाता है।यह विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रह्मा शंकर उपाध्याय, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, मंडल अध्यक्ष दिवाकर चंद यादव,जिपंस वेद प्रकाश तिवारी,कमलेश धर द्विवेदी,अनिल पांडेय,प्रधुमन सिंह,संजय गौतम,जलालुद्दीन, परवेज अंसारी,ओम नारायम पाल,मंटू साह, सतीश गौड़,संजय गौतम,संध्या साह,अकरम अंसारी,अंश उपाध्याय,रामा जय शर्मा,मैनेजर साह,नरेंद्र नाथ आदि ने बधाईयां दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…

2 hours ago

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…

2 hours ago

मुकदमे में नाम आने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद सुरक्षित उतरा

शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…

2 hours ago

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

3 hours ago

धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…

3 hours ago