वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
ठण्ड और कोहरे के मौसम में संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 21 दिसंबर,2025 को आशीष जैन, मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी द्वारा मंडल के वाराणसी-भटनी रेल खण्ड पर पड़ने वाले सादात एवं जखनियां रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) किया । इस दौरान उन्होंने स्टेशन की परिचलनिक व्यवस्था के साथ-साथ केन्द्रीकृत स्टेशन पैनल, वीडर काउन्टर, रिले रूम, संरक्षा उपकरणों यथा ब्लॉक इंस्टूमेंट, एक्सल काउंटर,डाटा लॉगर इत्यादि को देखा । इसके अलावा उन्होंने स्टेशन अभिलेखों यथा विफलता रजिस्टर, अनुरक्षण रजिस्टर, रिले रूम चाभी हस्तांतरण रजिस्टर, पॉइंट्स एण्ड क्रासिंग रजिस्टर, स्टेशन वर्किंग रूल इत्यादि की जाँच की । साथ ही प्लेटफार्म सहित स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर स्टेशन पर वॉटर बूथों,आरसीसी बेंचेज,यात्री शेड एवं स्टेशन भवन के यथोचित प्रबंधन,रख-रखाव एवं साफ-सफाई के सम्बंध में निर्देश दिया।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभु श्रीराम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…
सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…