बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभु श्रीराम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य की जयंती राष्ट्रीय निषाद संघ के तत्वाधान में बस स्टैंड स्थित मत्स्यजीवी एफएफपीसी कार्यालय पर धूमधाम से मनाई। आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने महाराजा गुह्यराज का पूजन-अर्चन किया और समाज की उन्नति, तरक्की व स्वरोजगार की रूपरेखा तय की।
राष्ट्रीय निषाद संघ के मण्डल अध्यक्ष निषाद जितेन्द्र भारत ने कहा कि महाराज निषादराज गुह्य का जन्म त्रेतायुग में चैत्र शुक्ल पंचमी को श्रृंगवेरपुर, प्रयागराज में हुआ था। प्रभु श्रीराम के विषम परिस्थितियों में साथ देकर निषादराज ने मित्रवत धर्म निभाया था I वनगमन के दौरान श्रीराम ने अपनी पहली रात अपने मित्र निषादराज के यहां बिताई थी । निषादराज ने ही केवट हरिवंश से प्रभु श्रीराम को गंगा पार करवाया।
ये भी पढ़े – कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला
श्री भारत ने कहा कि इस देश के मूल निवासी निषाद वंश के लोग हैं। देश की सभ्यता व संस्कृति निषाद संस्कृति रही है। देश के स्वाधीनता संग्राम में निषादों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आगे उन्होंने कहा कि इतिहास की यत्नपूर्वक रक्षा करनी चाहिए धन तो आता है और चला जाता है, धन से हीन होने पर कुछ नष्ट नही होता किंतु इतिहास और अपना प्राचीनतम गौरव नष्ट होने पर उस समाज का विनाश निश्चित है।
निषादों की वर्तमान दशा एवं स्थिती इसका परिणाम है। साहनी राजेश निषाद ने कहा कि सरकार पिछड़े निषाद समाज के उत्थान के लिए रोजगार का अवसर दें और अनुसूचित जाति के आरक्षण का लाभ दे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरज प्रसाद निषाद व संचालन बृजा नन्द निषाद ने किया।
इस अवसर पर राजकुमार निषाद, दीनानाथ निषाद ,विजय निषाद, सभासद नवाब हुसैन, पूर्व सभासद धर्मेन्द्र जायसवाल, नंदलाल निषाद, सुरेन्द्र साहनी, अमरनाथ निषाद, राजू निषाद, अमेरिका यादव, मुन्ना, शिवम् आदि मौजूद रहेंI
ये भी पढ़े – डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…