नए साल की शुरुआत अगर शुभ कार्यों और पूजा-पाठ से की जाए तो पूरे वर्ष सुख-समृद्धि बनी रहती है। साल 2026 के पहले दिन महिलाओं द्वारा किए गए कुछ खास उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं और घर में धन, सुख व शांति का वास बना रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नए साल के पहले दिन ये 3 काम जरूर करने चाहिए।
1. ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और तुलसी पूजा
नए साल के पहले दिन महिलाओं को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगाजल या किसी पवित्र नदी के जल से स्नान करना चाहिए। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें, लाल रंग का कलावा बांधें और शाम के समय तुलसी वृंदावन के पास दीपक जलाकर भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की कभी कमी नहीं रहती।
2. देवी-देवताओं की पूजा और बड़ों का आशीर्वाद
साल के पहले दिन बाल गोपाल को स्नान कराएं, शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, गणपति जी की पूजा करें और मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।इसके साथ ही घर के सभी बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें और संकल्प करें कि पूरे साल उनका सम्मान और ध्यान रखा जाएगा।
शास्त्रों के अनुसार, जहां बुजुर्ग प्रसन्न रहते हैं, वहां सदैव बरकत बनी रहती है।
3. मीठा बनाएं, दान करें और गाय को रोटी खिलाएं
नए साल के पहले दिन रसोई में कुछ मीठा जरूर बनाएं, भगवान को भोग लगाएं और फिर उसे कन्याओं में बांट दें।
इसके अलावा:
• गाय को ताजी रोटी खिलाएं
• जरूरतमंदों को अन्न, धन, कंबल या उपयोगी वस्तुओं का दान करें
ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और पूरे साल आर्थिक सुख-समृद्धि बनी रहती है।
धार्मिक मान्यता
इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से नए साल की शुरुआत शुभ होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…