उत्तर प्रदेश

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी-गोरखपुर रूट पर विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार 05005/05006 तथा 05031/05032 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन 13 जून से 22 जून 2026 तक किया जाएगा। ये ट्रेनें गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बाबहनान, मनकापुर, गोण्डा, करनैलगंज, बाराबंकी और बादशाहनगर होते हुए लखनऊ तक जाएंगी।

गोरखपुर-लखनऊ रूट पर विशेष व्यवस्था

05005 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन परीक्षा स्पेशल ट्रेन 14 जून से 22 जून तक प्रतिदिन संचालित होगी, जबकि 05031 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन परीक्षा स्पेशल ट्रेन 13 जून से 21 जून तक चलेगी। वापसी दिशा में 05032 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर विशेष ट्रेन 14 जून से 22 जून तक संचालित की जाएगी।

इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी और एसएलआरडी कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

वाराणसी-गोरखपुर रूट पर भी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 05149/05150 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने की भी घोषणा की है। यह ट्रेन 13 जून से 21 जून 2026 तक संचालित होगी।

ट्रेन वाराणसी सिटी, सारनाथ, औड़िहार, सादात, जखनियां, डुल्लहपुर, मऊ, बेल्थरा रोड, लार रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, गौरीबाजार और चौरी-चौरा होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन गोरखपुर से वाराणसी सिटी के लिए चलेगी।

17 कोचों वाली होगी वाराणसी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन

वाराणसी-गोरखपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 15 तथा एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर कोचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है और परिचालन परिस्थितियों के अनुसार ट्रेनों का समय पुनर्निर्धारित भी किया जा सकता है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर उद्घोषणा, सूचना पट्टों और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने की भी व्यवस्था की है।

Karan Pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

5 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

6 hours ago