उत्तर प्रदेश

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के 25 जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी जारी की है।

शुक्रवार रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इसके बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ में शनिवार को मौसम सामान्यतः साफ रहने की संभावना है। सुबह से धूप खिली रहेगी, हालांकि दोपहर के बाद कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छा सकते हैं। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली और संत रविदास नगर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मानसून को लेकर क्या है अनुमान?

मौसम विभाग के अनुसार 17 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 18 जून से प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि 20 से 21 जून के बाद उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

5 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

5 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

5 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

6 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

6 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

6 hours ago