मुख्य शूटर फरार, पुलिस ने पिता को उठाया

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पारस अस्पताल में भर्ती कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हत्याकांड में शामिल शूटरों और अन्य आरोपियों की तलाश में पटना पुलिस ने शुक्रवार रातभर शहर के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य शूटर तौसीफ राजा उर्फ बादशाह बताया जा रहा है, जो मूल रूप से पटना का निवासी है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बादशाह की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने छापेमारी के दौरान बादशाह के पिता को हिरासत में लेकर थाने लाया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि पिता को बेटे के ठिकाने की जानकारी हो सकती है।

पुलिस टीम ने बताया कि बादशाह का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और तकनीकी निगरानी के माध्यम से उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास जारी है। शहर में जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते दिनों दिनदहाड़े पारस अस्पताल में दाखिल चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से राजधानी में दहशत का माहौल है। पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

3 hours ago

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

3 hours ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

3 hours ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

4 hours ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

4 hours ago