महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड एवं किसान कर्ज मुक्त ने सपा के स्व0 मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड एवं किसान कर्ज मुक्त अभियान कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोकसभा का आयोजन त्रिभुवन आश्रम के कैसरगंज में किया गया ।जिसमें उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की शोकसभा की अध्यक्षता महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने की सभा का संचालन मोहम्मद वसीम बागवान ने किया भवानी ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय नेता जी गरीबों,वंचितों,शोषितों के मसीहा थे।और राजनैतिक गुरूओं के भी गुरु थे।जिनमें भविष्य देखने और भांपने की क्षमता थी ।इसीलिए 2019 लोकसभा के आखिरी सत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनने का आशिर्वाद देकर समूचे विपक्ष को अवाक कर दिया था। किसान कर्ज मुक्त अभियान कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक जयनू ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने धरतीपुत्र की उपाधि को सौ प्रतिशत चरितार्थ किया जो उनके निधन के बाद भी पूरे देश ने देखा। स्वर्गीय नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में धर्मेन्द्र सिंह,ठाकुर सिंह ठाकुर, रमेश सिंह ,मैकूलाल वर्मा, पंकज वर्मा,कृपा राम गौतम,राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद सलीम बागवान, समाजवादी चिंतक तथा लोकतंत्र सेनानी क्रांति कुमार सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

15 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago