खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खण्ड तमकुहीराज के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसडीला पाण्डेय में आज न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य इंदिरा सिंह ने किया।
खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह व प्रधानपति, विशिष्ट अतिथि डॉ सत्येंद्र पाण्डेय द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दिप प्रज्वलित करते हुऐ फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ सत्येंद्र पाण्डेय ने खेल के महत्व व शिक्षा में सुधार पर अपना विचार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि खेलकूद में छात्रों को प्रतिभाग कर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करना चाहिए साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए,
आयोजित कुल 22 इवेंट में 17 पर प्रथम स्थान प्राप्त कर बसडीला पाण्डेय, विद्यालय के बच्चों ने पूरे न्याय पंचायत में अपना दबदबा कायम रखते हुए ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

13 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

23 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

24 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago