राजस्व एवं विकास कार्यक्रमों की संयुक्त रैंकिंग में महराजगंज प्रदेश में प्रथम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अप्रैल माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।जनपद को विकास के अधीन आने वाली कुल 59
योजनाओं व परियोजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए ए+ ग्रेड प्राप्त हुआ जबकि 02 योजनाओं/परियोजनाओं में ए,04 बी ग्रेड प्राप्त हुआ। इसी प्रकार राजस्व के अधीन आने वाली कुल 31 योजनाओं/परियोजनाओं में जनपद को ए+ ग्रेड प्राप्त हुआ। जबकि 02 योजनाओं/परियोजनाओं में ए और 06 में बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व जनवरी व दिसंबर में जनपद को पांचवा व तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। उससे पहले जनपद लगातार 05 बार प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज रहा था। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिग में जनपद प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं जनपद के सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी और कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर पुनः प्रथम स्थान प्राप्त करना उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह प्रदर्शित करता है कि जनपद के अधिकारी और कर्मचारी शासन की योजनाओं को सरकार की मंशा के अनुरूप धरातल पर क्रियान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन को निरंतर कार्य करना है। इस प्रदर्शन को बरकार रखने हेतु और कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में अच्छा प्रदर्शन है उसे अधिकारी बरकार रखें और जिनमें प्रदर्शन अपेक्षित नही हुआ है, उनमें सुधार लाएं। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन कहा कि एक बार पुनः जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सबके सामूहिक प्रयास और जिलाधिकार के कुशल निर्देशन का परिणाम है। लगातार पांच बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद पुनः सीएम डैशबोर्ड पर जनपद को प्रथम स्थान मिलना निश्चित रूप से हमारे मनोबल को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को बरकरार रखने के लिए प्रत्येक योजना/परियोजना के गहन समीक्षा और धरातल पर निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। जनता तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसी ध्येय के साथ सभी लोग कार्य करें। अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने जनपद को सीएम डैशबोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी को बधाई प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन,अधिकारियों के सतत पर्यवेक्षण और कर्मचारियों के परिश्रम का परिणाम है। सीएम डैशबोर्ड को सितंबर 2023 से आरंभ किया गया, जिसके दो घटक राजस्व एवं विकास हैं। दोनो घटकों के विभिन्न योजनाओं की प्रगति सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार जिलास्तर पर प्रदर्शित किया जाता है। इसमें कई डेटा स्रोतों को एक जगह इकट्ठा किया जाता है, और प्राप्त डेटा का तेजी से विश्लेषण कर, रुझानों को आसान ढंग से और वास्तविक समय में प्रदर्शित किया जाता है। यह पोर्टल डेटा को वस्तुनिष्ठ तरीके से दिखाता है और समय-समय पर अपडेट करता रहता है।
सीएम डैशबोर्ड के अप्रैल 2025 माह की रैंकिंग में जनपद महराजगंज को विकास और राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि अयोध्या दूसरे, मऊ तीसरे, अंबेडकर नगर चौथे और गाजियाबाद जनपद पांचवे स्थान पर रहा है।सीएम डैशबोर्ड में शामिल योजनाओं, परियोजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा स्वयं माह में 02 बार संबंधित विभागों के साथ की जाती है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी द्वारा अलग–अलग योजनाओं की समीक्षा की संबंधित विभाग के साथ की जाती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों का समूह बनाकर एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल नामित किया गया है जिसके द्वारा समूह के सभी विभागों को प्रदर्शन सुधारने हेतु जरूरी सहयोग और समन्वय सुनिश्चित किया जाता है।

Karan Pandey

Recent Posts

बरहज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, 7 दिन का अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो आमरण अनशन और तालाबंदी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…

16 minutes ago

खाने उतरे, ट्रेन छूटी और खुल गया राज; देवरिया स्टेशन पर पकड़ा गया अंतरराज्यीय चोर गिरोह

जालंधर में चोरी, देवरिया में गिरफ्तारी; दुर्लभ सिक्के और राडो घड़ी समेत लाखों का माल…

26 minutes ago

रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हर पहलू की जांच…

3 hours ago

देवरिया टैक्स बार को मिला नया नेतृत्व, पदाधिकारियों ने ली शपथ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह…

16 hours ago

लोककला से रंगमंच तक, पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मिला स्थायी सांस्कृतिक मंच

पूर्वांचल को मिला सांस्कृतिक धरोहर का नया मंच, 300 साल पुराने बरगद की छांव में…

22 hours ago

टीईटी परीक्षा के चलते डीएवी स्कूल के पास लगा जाम, आर्य समाज मार्ग पर घंटों रेंगते रहे वाहन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…

3 days ago