सेना का मनोबल बढ़ाने को जिले में निकलेगी तिरंगा यात्रा


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। औरा-चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला प्रवासी एवं कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने शनिवार को भाजपा जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने मंडलों के गठन को निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल में 61 की मंडल कार्यसमिति बनानी है जिसमें आरक्षण के आधार पर कम से कम 2 महिला, 2 अनुसूचित अवश्य हों। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य ही मंडल के पदाधिकारी होंगे जिसमें मंडल अध्यक्ष को छोड़कर 15 मंडल पदाधिकारी के साथ शक्ति केंद्र संयोजकों का भी गठन करना है। जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने ये तय किया है कि देश की सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में जिले में तथा जिले की हर विधानसभाओं में
तिरंगा यात्रा निकाला जाय जिसमें सभी वर्ग के लोग सम्मिलित हों । मंदिरों, गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना, हवन कर देश की खुशहाली और सेना के उत्साह को बढ़ाने का कार्य करें । उन्होंने कहा कि इस समय पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को जड़ से उखाड़ कर फेंकने के लिए हमारे देश की तीनों सेनाएं बहादुरी से लड़ रही हैं । सेना के जवानों के घायल होने या किसी सिविलियन को अगर खून की जरूरत पड़े ऐसी स्थिति से निपटने के लिए बल्ड डोनेशन के लिए जांच कराकर अपना नंबर वहां नोट करा देना है ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी जान बचाई जा सके । जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जितने भी अभियान और कार्यक्रम तय किए गए हैं उन सभी कार्यक्रमों में पार्टी के पूर्व, वर्तमान पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम नागरिक भी भारी संख्या में शामिल हों इसका प्रयास हमे करना चाहिए । उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा अभियान का संयोजक जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा और सह संयोजक गोविंद चौरसिया तथा अंकुर राय को बनाया गया है । इसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक टीम इन कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करेगी । इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट, अजय कुमार दुबे, गंगा सिंह कुशवाहा, निर्मला गौतम, महेश मणि, अभिषेक जायसवाल, प्रभाकर तिवारी, रमाशंकर राजभर, अंकुर राय, रमेश वर्मा, ऋषि सिंह, अरविंद चौहान, दिलीप जायसवाल, वैभव सिंह शोले, राजेश निषाद, रामसंतोष शुक्ला, सत्यप्रकाश पांडे आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

2 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

8 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago