लगातार चौथी बार राजस्व एवं विकास कार्यक्रमों की संयुक्त रैंकिंग में महराजगंज जनपद प्रदेश में प्रथम

डीएम ने जनपद के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अक्टूबर माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिग में जनपद द्वारा लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने जनपद के सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी और कहा कि लगातार चौथी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना निश्चित रूप से जनपद के लिए अतिविशिष्ट उपलब्धि है। यह प्रदर्शित करता है कि जनपद के अधिकारी और कर्मचारी शासन की योजनाओं को सरकार की मंशा के अनुरूप धरातल पर क्रियान्वित कर रहे हैं। लेकिन रैंकिंग से संतुष्ट होने के बजाय अधिकारी व कर्मचारी और बेहतर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शासन एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन को लगतार कार्य करना है। हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि हम लोग अबतक शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने में सफल रहे हैं लेकिन इस प्रदर्शन को बरकार रखने हेतु और कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। जिन योजनाओं में अच्छा प्रदर्शन है उसे अधिकारी बरकार रखें और जिनमें प्रदर्शन अपेक्षित नही हुआ है, उनमें सुधार लाएं।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन कहा कि लगातार चौथी बार जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सबके सामूहिक प्रयास और जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन का परिणाम है। लगातार चार बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना निश्चित रूप से हमारे मनोबल को बढ़ाएगा। लेकिन हमे अपने प्रयास को और तेज करना होगा और इसके लिए निश्चित रूप से अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। प्रत्येक योजना, परियोजना के गहन समीक्षा और धरातल पर निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। जनता तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसी ध्येय के साथ सभी लोग कार्य करें। अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने जनपद को सीएम डैशबोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी को बधाई प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। हम सबको पूर्ण विश्वास है कि आगे भी यह प्रदर्शन बरकरार रहेगा। सीएम डैशबोर्ड को सितंबर 2023 से आरंभ किया गया, जिसके दो घटक राजस्व एवं विकास हैं। दोनो घटकों के विभिन्न योजनाओं की प्रगति सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार जिला-स्तर पर प्रदर्शित किया जाता है। इसमें कई डेटा स्रोतों को एक जगह इकट्ठा किया जाता है और प्राप्त डेटा का तेज़ी से विश्लेषण कर, रुझानों को आसान ढंग से और वास्तविक समय में प्रदर्शित किया जाता है। यह पोर्टल डेटा को वस्तुनिष्ठ तरीके से दिखाता है और समय-समय पर अपडेट करता रहता है। सीएम डैशबोर्ड के अक्टूबर माह की रिपोर्ट में विकास से संबंधित ग्राम्य विकास, चिकत्सा विभाग, पंचायतीराज,पशुपालन, कृषि, उद्यान, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास सहित 26 विभागों की विभिन्न योजनाओं,परियोजनाओं को सम्मिलित किया गया, जबकि राजस्व से संबंधित राजस्व, आबकारी, राज्य कर, नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन, परिवहन सहित कुल 17 विभागों के अलग–अलग योजनाओं,परियोजनाओं को शामिल किया गया है। सीएम डैशबोर्ड के अक्टूबर माह की रैंकिंग में जनपद महराजगंज को विकास और राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि जालौन दूसरे, कुशीनगर तीसरे, बागपत चौथे और संभाल जनपद पांचवे स्थान पर रहा है। अक्टूबर 2024 की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद को विकास विभाग द्वारा संचालित कुल 53 योजनाओं में जनपद को ए+ ग्रेड और 02 योजनाओं में ए ग्रेड प्राप्त हुआ। इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा संचालित 22 योजनाओं में ए+ ग्रेड और 02 में ए ग्रेड प्राप्त हुआ है।
सीएम डैशबोर्ड में शामिल योजनाओं, परियोजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा स्वयं माह में तीन बार संबंधित विभागों के साथ की जाती है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी द्वारा अलग–अलग योजनाओं की समीक्षा की संबंधित विभाग के साथ की जाती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों का समूह बनाकर एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल नामित किया गया जिसके द्वारा समूह के सभी विभागों को प्रदर्शन सुधारने हेतु जरूरी सहयोग और समन्वय सुनिश्चित किया जाता है, ताकि योजनाओं के प्रदर्शन के साथ–साथ पोर्टल पर समय से सटीक डाटा फीडिंग सुनिश्चित किया जा सके।

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

4 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

6 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

6 hours ago