सादुल्लानगर में धूमधाम से निकली मां दुर्गा की शोभा यात्रा

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर रखी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ देर रात्रि तक किया गया। शनिवार को 10 दिवसीय पूजनोत्सव का समापन हुआ। दुर्गा पूजा पंडालों में विराजमान मां भगवती दरबार की मूर्तियों का विभिन्न घाटों में विसर्जन किया गया। वाहनों पर प्रतिमाओं को सजाकर भक्ति गीतों की धुन पर नाचते गाते शोभायात्रा के साथ ले जाया गया। कुछ प्रतिमाओं का कुशमौरा घाट, सुंदर घाट, पिपरा घाट तो कुछ अयोध्या धाम में वैदिक रीति रिवाज से प्रतिमाओं को विसर्जित किया। जय माता दी के जयकारे से नगर गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में नवयुवक डीजे की धुन पर झुम रहे थे। भक्ति गीतों की धुनों पर महिलाएं बच्चे भी थिरक रहे थे। भगवा ध्वज लहराते, चुनरी माथे पर बांधे नवयुवक सजे रथों के आगे-आगे चल रहे थे। भजन-कीर्तन और बैंडबाजों, डीजे संग शोभायात्रा नगर के विभिन्न सड़कों,चौराहों से होता हुआ गंतव्य की ओर समारोह पूर्वक ले जाया जा रहा था। जगह-जगह रथों पर सजी झांकियों के दर्शन के लिए नगरवासी घरों से निकल पड़े थे। माताओं और बहनों ने भवनों के छज्जों से शोभायात्रा का दर्शन कर रही थी। प्रत्येक झांकी के साथ रंग गुलाल उड़ाते भजन की धुनों पर नाचते गाते भक्तों की टोली भगवती को विदा करने सड़क पर उतरी थी। एक विशाल शोभायात्रा नगर का भ्रमण किया। सड़क पर हर जगह दुर्गा माता की झांकी के दर्शन पूजन के लिए लोग सड़कों पर खड़े थे। घंटा-घड़ियाल, शंखध्वनि के साथ श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धा, निष्ठा के साथ जा रहे थे। जगह-जगह प्रसाद वितरण के साथ मां भगवती की झांकी चल रही थी। शारदीय नवरात्र की नवमी के दिन शुक्रवार को माता का अनुष्ठान व्रत पूर्ण हो गया था। शनिवार को परंपरा के अनुसार नगर भ्रमण कर सादुल्ला नगर हनुमानगढ़ी चौराहे पर रावण का दहन कर स्थापित मूर्तियों को देर रात्रि अयोध्या धाम में विसर्जन के लिए ले जाया गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

Karan Pandey

Recent Posts

लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले विजय प्रताप यादव, मुलाकात के बाद बोले- मिली नई ऊर्जा

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…

1 hour ago

कांग्रेस में मतदाता अधिकारों के सवाल पर देवरिया में उबाल, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…

2 hours ago

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

3 hours ago

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

4 hours ago

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

6 hours ago