सत्संग से मानव जीवन पाने का मिलता लक्ष्य

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के तत्वावधान में संस्थाध्यक्ष संत पंकज जी महाराज के सानिध्य में चल रही 108 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध जनजागरण यात्रा वि.ख.रेहरा बजार के बदंरहा-बाबा मदरहवा गांव में आयोजित किया। सन्त पंकज महाराज ने कहा कि सत्संग वह जल है जिसमें कौआ स्नान करके हंस बनके निकलता है। सत्संग से विवेक जाग्रत होता है और मानव जीवन पाने का लक्ष्य समझ में आता है। सारी आत्मायें आकाशवाणी, देववाणी, कलमा पर उतार कर लाई गई। अब उसका सम्बन्ध उस शब्द से टूट गया। अब उसे यह बोध नहीं रहा हम कहां से आये और कैसे अपने अजर-अमर देश पहुंचेंगे। सन्तों महापुरुषों ने इस धरा पर आकर आत्मा-परमात्मा के गूढ़ रहस्यों को बताया और वे जब आपको मिल जायेंगे आपका जीवन सफल हो जायेगा। उन्होंने आगे कहा जातियां कर्म से बनी मनुष्य की एक ही जाति मानव जाति है। जाति-पात के झगड़ों से नफरत के सिवाय आपको क्या मिला? अब तो सबको सुकून और शांति चाहिये और वह सन्तों महात्माओं के सत्संग व उनके वचनों से मिलेगी।
हमारे गुरु महाराज परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने सचेत कर रखा है कि आपने हिंसा, अपराध व अमानवीय कार्यों को न छोड़ा तो आगे भारी मुुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। मुसीबतें भगवान के भजन से जायेंगी। आप सबसे विनम्र प्रार्थना है कि शाकाहारी बनें। शराब व अन्य नशों का त्याग करें। आंखों में मां, बहन, बेटी की पहचान लायें।
उन्होंने जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा में आगामी 8 से 12 दिस. तक आयोजित होने वाले ‘‘ दादा गुरु जी’’ के वार्षिक भण्डारा सत्संग-मेला में आने का निमन्त्रण दिया। इस अवसर पर संगत बलरामपुर के अध्यक्ष शेषराम यादव ,बृजलाल, बृजेश कुमार प्रधान बसावन बनकट, बबलू वर्मा प्रधान किशनपुर ,डॉक्टर रंग सिंह ,आशा सिंह, तथा सहयोगी संगत रायबरेली के सतीश सिंह, फूलचंद यादव ,अशोक निर्मल, बलराम यादव ,उन्नाव के डॉक्टर सहदेव आदि सहित संस्था के कई पदाधिकारी व प्रबन्ध समिति के सदस्य मौजूद रहे। व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।

Karan Pandey

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

13 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

13 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

14 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

14 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

14 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

14 hours ago