लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मतदान देवरिया जिले के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र और देवरिया लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुका है सलेमपुर से वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा भाजपा से चुनावी मैदान में थे वही समाजवादी पार्टी से रमाशंकर राजभर उर्फ विद्यार्थी चुनावी मैदान में थे तो बहुजन समाज पार्टी से भीम राजभर कुछ और लोग भी चुनाव मैदान में थे।वही देवरिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी कांग्रेस से अखिलेश प्रताप सिंह चुनावी मैदान में थे चुनाव के दिन तक भी मतदाताओं का रुख कुछ साफ नहीं हो सका जिस वजह से जीत और हार का अनुमान लगाना मुश्किल लग रहा है। रविंद्र कुशवाहा ने अपने गांव माथापर में मतदान किया और पत्रकारों से बातचीत की जिसमें उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व और मैंने अपना मत दान कर दिया और भी लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकले और मतदान करें और लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बने पूरे दिन गर्मी ने मतदाताओं और मतदान कर्मियों को परेशान किया अत्यधिक गर्मी के कारण सुबह में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगी रही दोपहर में सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता गायब रहे मतदाताओं का हुजूम शाम को फिर मतदान करने के लिए उमड़ा और मतदान प्रतिशत में उछाल आया ।वही जिले का बरहज तहसील जो की बास गांव लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है यहां भी मतदाताओं ने उल्लास के साथ अपने मत का प्रयोग किया भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रामाधार गुप्ता ने बांसगांव लोकसभा क्षेत्र बरहज में वोट किया। जगह जगह बने मतदाता सेल्फी प्वाइंट पर लोगो ने मतदान करने के बाद सेल्फी भी ली। पूरे दिन मतदान के दौरान कही कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

13 minutes ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

1 hour ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

4 hours ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

4 hours ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के…

4 hours ago