ई-पास मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण के शुभारंभ का सजीव प्रसारण

हमारी सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधाएं देना है- सांसद

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की उपस्थिति में शनिवार को विकासखंड हनुमानगंज के ग्राम पंचायत गुरवां में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा अन्नपूर्णा भवनों(मॉडल उचित दर दुकान) और ई-वेइंग स्केल युक्त ई-पास मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के 30 अन्नपूर्णा भवनों का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत गुरवां के अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन राज्यसभा सांसद और जिलाधिकारी के द्वारा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभा सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब लोगों को उनकी सुविधा के लिए मुफ्त राशन उपलब्ध करवा रही है। उसी के संदर्भ में जनपद में 75 अन्नपूर्णा भवन का निर्माण होना हैं,लोगों की सुविधा के लिए जनपद में 30 अन्नपूर्णा भवन का आज लोकार्पण हुआ है। ऐसे भवनों का निर्माण जनपद के हर गांव में होना है। प्रधानमंत्री बार-बार राशन के वितरण में माप तौल में पारदर्शिता की बात करते हैं। इसीलिए अब उचित दर की दुकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पास मशीनों के माध्यम से ही राशन वितरण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे लोगों को मिलने वाले राशन में घटतौली संभव नहीं हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि भारत का कोई भी नागरिक भूखा नहीं सोएगा, इस संकल्प के साथ उनके द्वारा कोरोना के बाद से ही भारत के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने के लिए योजना बनाई गई। कहा कि यह मुफ्त राशन उन गरीबों को तब तक दिया जाएगा, जब तक उनकी जरूरत हो। हमारी सरकार ने 2028 तक गरीब लोगों को मुफ्त राशन वितरण की योजना बनाई है।हमारी सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधाएं देना है। उन्होंने कहा कि इन अन्नपूर्णा भवनों पर लाभार्थियों को गांव में ही राशन प्राप्त करने की सुविधा के अलावा आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, बिजली का बिल भुगतान, पांच एवं दो किलो के रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेगी। इस जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव, खंड विकास अधिकारी सुर्यप्रकाश, ग्राम प्रधान सुधीर मौर्य सहित गांव के लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

9 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

12 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

12 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

12 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

12 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

13 hours ago