पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ, करें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में अधिशासी अभियंता, विद्युत रणधीर कुमार ने जनपद के अन्तर्गत समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं के सूचनार्थ अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा जनहित में पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ किया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त योजना में घरेलु विद्युत उपभोक्ताओं के लिए सोलर रुफटाप प्लान्ट लगवाने हेतु केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत भार के अनुसार भारी अनुदान धनराशि दिया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि स्वीकृत भार एवं संयंत्र की क्षमता के अनुसार घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को केंद्र/राज्य सरकार द्वारा अनुदान की धनराशि दी जाएगी।
संयत्र की क्षमता के अनुसार दी जाने वाली अनुदान की धनराशि को बताते हुए उन्होंने कहा कि 1 किलो वाट क्षमता के संयत्र पर जिसकी कुल अनुमानित लागत 65000 है पर केंद्र सरकार द्वारा 30000 एवं राज्य सरकार द्वारा 15000 की धनराशि अनुदान के रूप में उपभोक्ता को दी जाएगी। इस प्रकार उपभोक्ता का प्रभावी अंशदान 20 हजार रूपया आएगा। इस प्रकार 02 किलो वाट क्षमता के संयत्र पर जिसकी कुल अनुमानित लागत 130000 है पर केंद्र सरकार द्वारा 60000 एवं राज्य सरकार द्वारा 30000 की धनराशि अनुदान के रूप में उपभोक्ता को दी जाएगी। इस प्रकार उपभोक्ता का प्रभावी अंशदान 40 हजार रूपया आएगा। 03 किलो वाट क्षमता के संयत्र पर जिसकी कुल अनुमानित लागत 180000 है पर केंद्र सरकार द्वारा 78000 एवं राज्य सरकार द्वारा 30000 की धनराशि अनुदान के रूप में उपभोक्ता को दी जाएगी। इस प्रकार उपभोक्ता का प्रभावी अंशदान 72 हजार रूपया आएगा। 04 किलो वाट क्षमता के संयत्र पर जिसकी कुल अनुमानित लागत 240000 है पर केंद्र सरकार द्वारा 78000 एवं राज्य सरकार द्वारा 30000 की धनराशि अनुदान के रूप में उपभोक्ता को दी जाएगी। इस प्रकार उपभोक्ता का प्रभावी अंशदान 01 लाख 32 हजार रूपया आएगा। 05 किलो वाट क्षमता के संयत्र पर जिसकी कुल अनुमानित लागत 275000 है पर केंद्र सरकार द्वारा 78000 एवं राज्य सरकार द्वारा 30000 की धनराशि अनुदान के रूप में उपभोक्ता को दी जाएगी। इस प्रकार उपभोक्ता का प्रभावी अंशदान 01 लाख 67 हजार रूपया आएगा। 06 किलो वाट क्षमता के संयत्र पर जिसकी कुल अनुमानित लागत 330000 है पर केंद्र सरकार द्वारा 78000 एवं राज्य सरकार द्वारा 30000 की धनराशि अनुदान के रूप में उपभोक्ता को दी जाएगी। इस प्रकार उपभोक्ता का प्रभावी अंशदान 02 लाख 22 हजार रूपया आएगा। 07 किलो वाट क्षमता के संयत्र पर जिसकी कुल अनुमानित लागत 385000 है पर केंद्र सरकार द्वारा 78000 एवं राज्य सरकार द्वारा 30000 की धनराशि अनुदान के रूप में उपभोक्ता को दी जाएगी। इस प्रकार उपभोक्ता का प्रभावी अंशदान 02 लाख 77 हजार रूपया आएगा। 08 किलो वाट क्षमता के संयत्र पर जिसकी कुल अनुमानित लागत 04 लाख है पर केंद्र सरकार द्वारा 78000 एवं राज्य सरकार द्वारा 30000 की धनराशि अनुदान के रूप में उपभोक्ता को दी जाएगी। इस प्रकार उपभोक्ता का प्रभावी अंशदान 02 लाख 92 हजार रूपया आएगा। 09 किलो वाट क्षमता के संयत्र पर जिसकी कुल अनुमानित लागत 04 लाख 50 हजार है पर केंद्र सरकार द्वारा 78000 एवं राज्य सरकार द्वारा 30000 की धनराशि अनुदान के रूप में उपभोक्ता को दी जाएगी। इस प्रकार उपभोक्ता का प्रभावी अंशदान 03 लाख 42 हजार रूपया आएगा। 10 किलो वाट क्षमता के संयत्र पर जिसकी कुल अनुमानित लागत 05 लाख है पर केंद्र सरकार द्वारा 78000 एवं राज्य सरकार द्वारा 30000 की धनराशि अनुदान के रूप में उपभोक्ता को दी जाएगी। इस प्रकार उपभोक्ता का प्रभावी अंशदान 03 लाख 92 हजार रूपया आएगा।
उक्त के क्रम में अधिशाषी अभियन्ता ने जनपद के समस्त सम्मानित घरेलु उपभोक्तागणों को सूचित किया है कि भारत सरकार द्वारा संचालित ऑनलाइन वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in अथवा PM-SURYA GHAR ऐप के माध्यम से सोलर रुफटाप प्लान्ट हेतु ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है तथा योजना के बारे में और अधिक जानकारी हेतु किसी भी उपखण्ड खण्ड कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। सोलर रुफटाप प्लान्ट स्थापित होने के उपरान्त उपभोक्ता को मासिक विद्युत देयों में भारी बचत होगी, वहीं पर विद्युत विभाग के सब्सिडी पर पड़ने वाला भार भी कम होगा एवं और अधिक बेहतर विद्युत आपूर्ति प्रदान किया जाना सम्भव हो सकेगा। इसके अतिरिक्त घरेलु उपभोक्ताओं को सोलराईज करने से 25 वर्षों तक लोड सेन्टर पर विद्युत उत्पादन सम्भव होगा एवं ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन लासेज से बचत होगी।

rkpshomnath

Recent Posts

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

3 minutes ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

6 minutes ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

12 minutes ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

15 minutes ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

18 minutes ago

संविधान से ऊपर कोई नहीं न्याय में समझौता नहीं – ज्यूडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने न्याय व्यवस्था में समयबद्ध सुधारों, पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही…

24 minutes ago