कवि सम्मेलन में बही प्रेम की धारा मंत्रमुग्ध रहे साहित्य प्रेमी श्रोता

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)
खैरीघाट क्षेत्र के माता चंडी स्थान पिपरिया में हो रही श्री चंडी महायज्ञ में शनिवार की देर शाम कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आए कवियों ने खूब वाहवाही लूटी। कोई देश भक्ति तो कोई भाईचारा की कविता सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। देर रात तक दर्शक डटे रहे। भीषण ठंडक के बावजूद भी लोग बैठे रहें और कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य भूषण रामकरण सैलानी ने की वहीं मंच संचालन लखीमपुर से आए कवि विनय प्रकाश ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत गोंडा की कवियत्री डॉ0 ज्योतिमा रश्मि ने अपनी मधुर स्वर से मां सरस्वती की वंदना से की।कार्यक्रम में कवि अमन सिंह ने पढ़ा कोई नहीं है जहां में मेरे राम सा l इसके बाद डॉ ओम शर्मा ओम बाराबंकी ने हर रोज यहां निर्भया की मौत हो रही लगता है मेरे देश में इंसान नहीं है l राम सवारें द्विवेदी चातक ने पढ़ा जिस्म की हवस में सांस बेचते है l हास्य कवि अमरेंद्र अवस्थी फौजी ने ए बी सी डी ई एफ जी मैडम खेल रही पब्जी,पंकज शुक्ला नूतन ने पढ़ा माना मैं जंग जीत समंदर न बन सका,हास्य कवि विकास बौखल बाराबंकी,ज्ञान प्रकाश आकुल लखीमपुर,लोकेश त्रिपाठी लखनऊ, शेखर त्रिपाठी लखनऊ,शशांक पांडे लखीमपुर,लक्ष्मीकांत मृदुल बहराइच विनय प्रकाश मिश्र लखीमपुर,कवि राघव शुक्ला सूरज त्रिवेदी आदि ने देर रात तक महफिल सजाई। कार्यक्रम का संयोजन सुप्रसिद्ध गीतकार योगेन्द्र ने किया।इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष मुकुंदराम मिश्र,राजेश पांडेय,चंद्रकेतु सिंह,जितेंद्र सिंह,राहुल मिश्र,हरिओम मिश्र,डा.सत्येंद्र,रोहित मिश्र,प्रेम शर्मा,डा.हरीश वर्मा,डॉ सौरभ मिश्र, अंकित शुक्ल समाजसेवी,पुष्कर उपाध्याय आदि सैकड़ों श्रोता गण मौजूद रहें ।

rkpnews@desk

Recent Posts

भाजपा की प्रचण्ड जीत पर नपा मे हर्षोल्लास मनाई गई जीत की खुशी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा ) मंगलवार 5/05/2026 को पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता…

53 minutes ago

ठूठीबारी पुलिस की बड़ी कामयाबी,450 शीशी नेपाली अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तर

भौंरहिया नदी पुल के पास मुखबिर की सूचना पर दबिश, साईकिल से हो रही थी…

56 minutes ago

शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार करने पर सम्मान समारोह आयोजित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रदेश के 1,43,000 शिक्षामित्रों…

1 hour ago

योगी सरकार का विकास ब्लूप्रिंट: सड़क, शिक्षा, रोजगार और निवेश पर फोकस

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: ट्रांसफर नीति से टेक्सटाइल पार्क तक, विकास और प्रशासनिक सुधारों…

21 hours ago

असम में बीजेपी की हैट्रिक, बंगाल से तमिलनाडु तक नया राजनीतिक संदेश

पांच राज्यों के चुनाव परिणामों ने बदली देश की सियासी तस्वीर 2026 विधानसभा चुनाव: बंगाल…

22 hours ago

गैंगस्टर एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस को मिली बड़ी सफल

संगठित अपराधों पर कार्रवाई कई मुकदमों में वांछित था आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना तिवारीपुर पुलिस…

23 hours ago