महराजगंज बागापार रोड़ पर ध्वस्त पुलिया दे रहा मौत को दावत,विभाग मौन

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।सदर ब्लाक के ग्राम सभा बागापार महराजगंज मुख्य सड़क पर गांव के बागापार मे स्थित पोखरी के पास क्षतिग्रस्त पुलिया की टूटीं फर्श के मरम्मत कार्य को लेकर विभाग द्वारा नहीं करने से नाराज लोगों व समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र ने जिलाधिकारी से शिकायत किया है और पुलिया को ठीक करने की मांग किया है लेकिन विभाग की तरफ से अभी तक कोई कदम नही उठाया गया।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि बागापार मार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हैं।जिससे टूटी पुलिया के फर्श से आए दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं और एक बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। अब बागापार आने के लिए बड़ी गाड़ी और फोर व्हीलर महराजगंज झनझन पुर वाया बागापार की तरफ से आ रही है वही शिकायतकर्ता उमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उच्च अधिकारीयों को अवगत करा कर क्षेत्र के लोगों की प्रमुख समस्या पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दर्जन भर से ज्यादा राहगीर सड़क पर गिरकर घायल हो चुके हैं लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया |
इस सम्बन्ध मे समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र सहित ग्राम सभा के राम भजन,मोहन , सुधीर प्रदीप,कृष्ण मोहन,बबलू आदि ने जिलाधिकारी से ध्वस्त पुलिया को तत्काल ठीक करने की मांग किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

60 minutes ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

1 hour ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

1 hour ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago