ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन आइशना की मासिक बैठक हुई संपन्न

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन “आइसना” की मासिक बैठक चौधरी चरण सिंह नलकूप निरीक्षण भवन (डाक बंगला) रेलवे स्टेशन रोड गोरखपुर में संपन्न हुई।
संस्था के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में बैठक की अध्यक्षता प्रभात सिंह तथा संचालन करुण गोरखपुरी ने किया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि बीते 21 दिसंबर को सरकार ने समाचार पत्रों के हित में जो फैसले लिए हैं वह काबिले तारीफ है। आशा करते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार भी पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करेगी।
बैठक में प्रभात सिंह ने पत्रकार भाईयो से अपील किया कि वह अपने आस पास हो रही घटनाओं/ समस्याओं को अपने समाचार पत्रों के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत करायें।
बैठक के संचालक करण गोरखपुरी ने कहा कि हमारा संगठन समय-समय पर लिखित रूप में अपने शिकायत पत्रों के माध्यम से लघु समाचार पत्रों एवं पत्रकारों की समस्याओं से भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को अवगत कराती रहती है ।
संस्था के संगठन मंत्री डा० सतीश चंद्र शुक्ल ने कहा कि कोई भी संगठन तभी मजबूत होगा जब हम सभी संगठन के प्रति समर्पित हो और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ।
बैठक में विभिन्न समाचार पत्रों के प्रकाशक, संपादक एवं उससे जुड़े सभी पत्रकार बंधुओं ने अपने अपने सुझाव दिए।
बैठक में मुख्य रूप से उमेश चंद्र मिश्र, करुण गोरखपुरी, डॉo सतीश चंद्र शुक्ल, प्रभात सिंह, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, रामकृष्ण पट्टू , डॉ०जवाहर लाल निगम, सतीश कुमार पांडेय,रोहित कुमार शुक्ल, दुर्गेश मिश्र, के.के. तिवारी, गिरजेश मणि तिवारी, वशिष्ठ मुनि पांडेय, गौरव श्रीवास्तव, विश्वनाथ उपाध्याय, संजय अग्रवाल, आयुष कौंडिल्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

2 hours ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

2 hours ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

2 hours ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

2 hours ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

2 hours ago