जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण हुई परेशानी
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया जिले के सलेमपुर नगर पंचायत में सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।नियमित साफ सफाई नहीं होने कारण बारिश से नालियों का सारा मलबा सड़क पर आ गया। इससे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। नगर के आज़ाद रोड, बिस्मिल रोड की मुख्य सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई। बीस मिनट तक हुई बौछार भरी बारिश से अधिकांश नालियां बजबजाने लगी व सड़कों पर कीचड़युक्त गंदगी पसर गई। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग नगर पंचायत को कोसने लगे। नियमित सफाई नहीं होने के कारण नालियां कचरों से भरी रहती है। इस कारण बारिश का पानी निकलने की बजाए जगह-जगह जमा हो गया। हल्की बारिश में नाली जाम होकर गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। जिससे यहां रह रहे कई घरों में पानी घुस गया। जिसके कारण लोगो को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। नगरवासियों का कहना है कि कई बार स्थानीय सभासद से लेकर नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी को समस्या के समाधान को लेकर मौखिक रूप से कई बार ध्यान आकृष्ट कराया। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…