मतदाताओं ने मतदान का सामुहिक बहिष्कार किया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
लोक सभा बांसगांव विधानसभा बरहज के अर्न्तगत ग्राम नवापार, पोस्ट नवापार के सभी ग्रामीणों ने लोकसभा मतदान का सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी से लेकर अब तक कोई मार्ग नहीं बना है जिससे कि हम लोग अपने गांव पहुंच सके, हर वर्ष हम लोग बाढ़ की पानी से चारों तरफ से घिर जाते है। गांव में आने के लिए मार्ग न होने के कारण 4 किलोमीटर घूम करके हम लोगों को गांव में आना जाना पड़ता है। गांव में प्राथमिक विद्यालय नहीं है, गांव के छोटे-छोटे बच्चे घर से चार किलोमीटर पैदल चलकर रेलवे लाइन से उत्तर प्राथमिक विद्यालय में विद्या अध्ययन करने जाते हैं।

लोगों का कहना है कि इस तेज धूप में छोटे-बड़े विद्यार्थी चार किलोमीटर पैदल व रेलवे लाइन पार कर पढ़ने जाते है जिससे कभी भी रेल मार्ग पर कोई अनहोनी हो सकती है। पिछले वर्ष बाढ़ के समय दो बच्चे डूब कर मर गए थे। लेकिन सांसद या प्रशासन का कोई भी व्यक्ति पूछने तक नहीं आया। लोगों का कहना है कि विगत 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कमलेश पासवान है, लेकिन अब तक कोई विकास कार्य गांव का नहीं हुआ इसको लेकर कई बार सांसद से वार्ता भी हुई। मनोज सिंह के नेतृत्व में समस्त ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया हैं कि आने वाले लोकसभा 2024 के चुनाव के मतदान का सामूहिक रूप से बहिष्कार करेंगे । सड़क नहीं तो वोट नहीं। इस दौरान सुमित सिंह, उत्कर्ष सिंह, विकास यादव, रुदल यादव ,संग्राम सिंह, सतीश जायसवाल, अनिल सिंह, पिंटू यादव, नेता चौहान, छेदी चौहान, चंदन कुशवाहा, दिनेश तिवारी, सहित समस्त ग्रामवासीयो ने एक स्वर में मतदान का बहिष्कार करेंगे, जब तक गांव की समस्या का समाधान नहीं हो जाता है तब तक मतदान नहीं करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

22 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago