बड़हलगंज( राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व एमएलसी रहें खजनी तहसील के उनवल निवासी रामपाल सिंह को बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
शनिवार की सुबह दस बजे बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर पर्व मंत्री रामपाल सिंह का शव लाया गया, जहां पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके पुत्र सहजनवां के पूर्व विधायक राजेन्द्र उर्फ बृजेश सिंह ने मुखाग्नि दी। बता दें कि स्व रामपाल सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को 87 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनकी पहचान उनवल के राज परिवार के एक अच्छे व्यक्तित्व में से एक थी। उनके अंतिम विदाई पर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, सीपी चंद, पूर्व मंत्री सदल प्रसाद, पूर्व विधायक शीतल पांडेय, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, चेयरमैन उनवल महेश दुबे, भाजपा नेता महेश उमर, अजय उर्फ टप्पू सिंह, सरोज रंजन शुक्ल, भाजपा नेता नरेंद्र जीत सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बेलभरिया में सार्वजनिक…
‘प्रगति 2.0 बाल उत्सव मऊ’ में कॉमिक पोस्टर और प्रस्तुतीकरण से चमके नौनिहाल मऊ (राष्ट्र…
✍️ डॉ० कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ सच बोलना मानव की मूल प्रवृत्ति है,सच से ही…
हजारीबाग/रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री डॉ हरीश बुद्धू की बेटी…
ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बांग्लादेश में 13वां संसदीय चुनाव कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न…
अन्याय के विरुद्ध मौन विकल्प नहीं: अधिवक्ता आनंद चौरसिया ने उठाई न्याय की बुलंद आवाज…