Categories: Newsbeat

न्याय की लड़ाई में आगे आए अधिवक्ता आनंद चौरसिया

अन्याय के विरुद्ध मौन विकल्प नहीं: अधिवक्ता आनंद चौरसिया ने उठाई न्याय की बुलंद आवाज


लखनऊ/महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।उत्तर प्रदेश में जब भी किसी निर्दोष के साथ अन्याय होता है, तब कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो केवल बयान नहीं देते, बल्कि न्याय की लड़ाई को जमीन से अदालत तक ले जाते हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद चौरसिया इन्हीं नामों में शुमार हैं। महाराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में 19 वर्षीय आदित्य चौरसिया की नृशंस हत्या और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी एसआई अजय गौड़ की शहादत के मामलों को लेकर अधिवक्ता आनंद चौरसिया ने एक बार फिर साफ शब्दों में कहा है—अन्याय के विरुद्ध मौन रहना विकल्प नहीं है।
आदित्य चौरसिया हत्याकांड: निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग
फरेंदा में हुए आदित्य चौरसिया हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इस गंभीर मामले में अधिवक्ता आनंद चौरसिया ने स्थानीय पुलिस से लेकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तक से संवाद स्थापित किया है। उन्होंने थाना प्रभारी से सीधे बात कर विवेचना को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध रखने की मांग की।

ये भी पढ़ें- Canada School Shooting: ब्रिटिश कोलंबिया में 8 की मौत, 24 घायल; हमलावर ने की आत्महत्या

अधिवक्ता आनंद चौरसिया का कहना है कि आदित्य चौरसिया की हत्या केवल एक परिवार का नुकसान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक पीड़ा है। यदि इस मामले में न्याय में देरी होती है, तो यह कानून व्यवस्था पर गहरा प्रश्नचिह्न होगा।
एसआई अजय गौड़ की शहादत: कानून व्यवस्था के लिए चेतावनी
कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए एसआई अजय गौड़ का मामला केवल एक आपराधिक घटना नहीं है, बल्कि यह शासन और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी भी है। अधिवक्ता आनंद चौरसिया ने स्पष्ट किया कि पुलिस कर्मियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
उनके अनुसार, जब कानून का रक्षक ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और त्वरित न्याय की मांग की है।

ये भी पढ़ें – DTC Senior Manager Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आयु सीमा

पीड़ितों की आवाज बने अधिवक्ता आनंद चौरसिया
यह पहला अवसर नहीं है जब अधिवक्ता आनंद चौरसिया ने पीड़ित परिवारों की आवाज को मजबूती दी हो। देवरिया में राहुल चौरसिया को गोली लगने का मामला हो या लखनऊ में शालू चौरसिया के उत्पीड़न का प्रकरण—हर जगह उन्होंने संवैधानिक दायरे में रहकर न्याय की लड़ाई लड़ी।
उनका स्पष्ट कहना है—न्याय और सुरक्षा किसी एक वर्ग का अधिकार नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का संवैधानिक हक है।
लोकतंत्र में मौन नहीं, मुखरता जरूरी
अधिवक्ता आनंद चौरसिया की सक्रियता ने समाज के पीड़ित वर्गों में नई उम्मीद जगाई है। उनका मानना है कि लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई जाए। चुप्पी अपराध को बढ़ावा देती है, जबकि सवाल व्यवस्था को जवाबदेह बनाते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

8 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

9 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

9 hours ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

10 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

13 hours ago