मां कामाख्या शक्तिपीठ मंदिर में लाखों की चोरी, मूर्ति से सोने-चांदी के आभूषण उड़ा ले गए चोर

श्रद्धालुओं में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। गड़वार थाना क्षेत्र के पिपरसंडा गांव स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या शक्तिपीठ मंदिर में शनिवार की रात एक बार फिर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर मां की प्रतिमा पर चढ़ाए गए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।

पुजारी ने देखा टूटा ताला, मूर्ति से गायब थे आभूषण
मंदिर के पुजारी राजेश कुमार गुप्ता शनिवार को नियमित पूजन-अर्चन और आरती के बाद मंदिर में ताला बंद कर अपने घर लौट गए थे। रविवार सुबह जब वह पुनः मंदिर पहुंचे तो गर्भगृह का ताला टूटा हुआ था। भीतर जाकर देखा तो मां कामाख्या की प्रतिमा से सोने का हार, मंगटीका, नथिया, सोने की आंखें, मंगलसूत्र, कान का आइरन, बिंदी, चांदी की पायल और नकदी गायब मिले।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकांत व थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मंदिर परिसर से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

पहले भी हो चुकी है चोरी
उल्लेखनीय है कि इसी मंदिर में 2 जून की रात को भी चोरों ने पीतल का शिवलिंग और सात घंटे चोरी कर लिए थे। उस घटना में भी अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। दोबारा चोरी की घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने लगातार दूसरी बार मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।

भक्तों का फूटा गुस्सा, चेतावनी दी
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालु और ग्रामीण आक्रोशित हैं। लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

प्रशासन का पक्ष
👉 “मौके पर फोरेंसिक व पुलिस टीमों के साथ पहुंचकर जांच की गई है। तहरीर प्राप्त हो चुकी है। आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।” — श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी नगर

Editor CP pandey

Recent Posts

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

48 minutes ago

विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एलिम्को शिविर में मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ

हाटा और कप्तानगंज में 11 व 12 सितंबर को होगा पहचान एवं मापन शिविर कुशीनगर…

1 hour ago

कृष्ण की बाल लीलाओं से गोवर्धन पूजा तक भक्ति में डूबे श्रद्धालु

माखन चोरी, कालिय नाग मर्दन और गोवर्धन धारण का सुनाया प्रसंग, जयकारों से गूंजा कथा…

1 hour ago

दलित बस्ती का मुख्य मार्ग बदहाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित…

1 hour ago

भीषण बारिश में मकान का लेंटर टूटकर गिरा परिवार बाल-बाल बचा

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) गढ़िया रंगीन कस्बे में बुधवार सुबह करीब पांच बजे नईम खान…

1 hour ago

लंबित ऋण मामलों के समाधान को बैंक ने कसी कमर, लोक अदालत की तैयारियों पर मंथन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोक अदालत के सफल आयोजन तथा बैंक से जुड़े अधिकाधिक लंबित…

1 hour ago