कड़ी सुरक्षा के बीच निकला भरत अखाड़ा का भव्य जुलूस, “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा नगर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)आस्था, परंपरा और शौर्य की त्रिवेणी में सराबोर आदर्श नगर पंचायत की धरती शनिवार की देर रात भक्ति से झूम उठी। महावीरी झंडोत्सव के पावन अवसर पर भरत अखाड़ा द्वारा निकाले गए भव्य जुलूस ने नगर को धर्ममय वातावरण से सराबोर कर दिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से शुरू हुए इस जुलूस में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

मदन के पोखरे से उठी आस्था की गूंज

मोहल्ला पुरापर स्थित मदन के पोखरे से शुरू हुए इस शोभायात्रा की अगुवाई भरत अखाड़ा के अध्यक्ष भैरव वर्मा ने की। उनके नेतृत्व में निकले इस धार्मिक जुलूस में नगर ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु व दर्शक उमड़ पड़े। हर चेहरा आस्था में डूबा नजर आया।

शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन बना आकर्षण का केंद्र

जुलूस में शामिल युवाओं और किशोरों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र कलाओं—तलवारबाज़ी, लाठी संचालन, अग्निकला—का ऐसा जीवंत प्रदर्शन किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। चारों ओर गूंजते रहे “जय श्रीराम” और “जय महावीर” के गगनभेदी नारे, जिससे पूरा वातावरण धार्मिक ऊर्जा से भर गया।

निर्धारित मार्ग पर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ आयोजन

यह शोभायात्रा चिड़ैया टोल, दरगाह शाह वली कादिरी, दरगाह मैदान होते हुए डोमनपुरा स्थित ठाकुर जी मंदिर परिसर तक पहुंची, जहां विधिवत समापन हुआ। हर मोड़ पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा और जलपान कराते हुए शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एडिशनल एसपी, एसडीएम, सीओ, स्थानीय थाना प्रभारी, पीएसी, एलआईयू तथा फायर ब्रिगेड की टीमें चप्पे-चप्पे पर तैनात रहीं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ।

सामाजिक समरसता का प्रतीक बना आयोजन

इस पावन अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, गणेश सोनी, राकेश सिंह, प्रयाग चौहान, डॉ. उमेश चंद्र, डॉ. आशुतोष गुप्ता, श्रीकांत राम, अभिषेक सोनी, पवन वर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Editor CP pandey

Recent Posts

एस्प्रा शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, लोगों ने जमकर की खरीदारी

धनतेरस पर बाजारों में छाई रौनक, खरीदारी के उत्साह से गुलजार हुआ घंटाघर एस्प्रा गोरखपुर…

56 minutes ago

गोरखपुर को मिलेगा महोत्सव का नया आकर्षण? साइंस पार्क, खगोल विज्ञान दीर्घा और आयोजन स्थल का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर महोत्सव-2027 को यादगार, भव्य और सुव्यवस्थित…

6 hours ago

6 नवंबर को जन्मे ये सितारे: किसी ने खेल में लहराया परचम, तो किसी ने राजनीति में बनाई पहचान

6 नवंबर जन्मदिन विशेष: भाविना पटेल से यशवंत सिन्हा तक, जानिए उन शख्सियतों की कहानी…

7 hours ago

जब गांधी गिरफ्तार हुए, लिंकन राष्ट्रपति बने और सचिन को मिला भारत रत्न

6 नवंबर का इतिहास: 6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे…

8 hours ago