सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील अन्तर्गत विकास खण्ड नवानगर, पन्दह एवं मनियर आंशिक के उचति दर विक्रेताओ द्वारा उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अखिलेश कुमार यादव को ज्ञापन सौंप राशन पहुंचने वाले ठीकेदार द्वारा अबैध रूप से किये जा रहे पैसे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा । दिए ज्ञापन में कहा है कि जनू 2022 से ही हमारे यहाँ सिंगल स्टेज डिलीवरी व्यवस्था लागू है। शासनादेश के अनुसार समस्त उचित दर दुकाने तक राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी सरकार द्वारा ठीकेदार को सौंपी गई है । शासनादेश में यह स्पष्ट है कि जो उचित दर दुकाने संकरी गली में है या जिनका चौहद्दी परिवर्तन कराया जाना सम्भव नही है उन दुकानों तक 25 प्रतिशत हल्के वाहन का प्रयोग कर ठेकेदार राशन दुकान तक खाद्यान्न पहुँचाना सुनिश्चित करेंगे। बावजूद इसके ठीकेदार द्वारा गांव से दो किलोमीटर पहले ही राशन उतारा दे रहा है । नही तो भाड़े की मांग की जा रही है । ज्ञापन देने वालो में शेषनाथ तिवारी,ईश्वरदत्त राय,मुना राय,उमेश सिंह,बलवंत सिंह,धन्नजय सिंह सहित सभी कोटेदार उपस्थित रहे ।
नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…
हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…
पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…
शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…
शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…