Categories: Uncategorized

छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में एक की मौत तीन घायल

घर में मचा कोहराम

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के बछऊर गांव में छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ, जिसमें लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया गया। कुछ देर बाद छेड़खानी का आरोपी युवक कुछ लोगों के साथ लड़की के घर घुस गया और परिवार के सदस्यों को मारने-पीटने लगा, यह आरोप विपक्षी द्वारा लगाया गया है । इस घटना में जहां एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए। बछऊर गांव में बीती रात गांव निवासी एक युवक रमेश के घर घुस गया और घर की लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा, लोगों ने जब देखा तो दोनों में विवाद होने लगा। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया। लेकिन यह बात छेड़खानी कर रहे युवक विजय को नागवार गुजरी, रात को वह अपने पिता और कुछ दोस्तों के साथ रमेश के घर में घुस गया। उन लोगों ने पूरे परिवार को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में रमेश (40) पुत्र नगीना राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रीना देवी (50) पत्नी प्रेमचंद, गुंजा (18) पत्नी प्रेमचंद, अंकित (20) पुत्र प्रेमचंद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

19 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago