पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान मेला का हुआ आयोजन

कार्यक्रम मे स्टाल लगाकर किसानो को किया गया सम्मानित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेन्शन एण्ड टेक्नोलॉजी अन्तर्गत एकदिवसीय किसान मेला का आयोजन सलेमपुर के भरथुआ मे स्थित भारत भारती इंटर कालेज पर किया गया।
प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर द्वारा ट्रैक्टर, कृषि सूचना तंत्र,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग का ब्लॉक स्वास्थ्य मेला, गन्ना विकास विभाग, पशुपालन विभाग, भूमि संरक्षण इकाई, आयुष्मान अमृत शहद का स्टाल लगाया गया था। कृषि मेले में जनपद के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ईकेवाईसी, सोलर फोटोवोल्टिक बल्ब, प्राकृतिक खेती, उर्वरक नैनो यूरिया, किसान बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा मेले का उदघाटन किया गया।
उन्होंने कहा कि किसानो को जमीन की उत्पादकता बढ़ाने के लिए नई तकनीकी द्वारा क़ृषि करनी होंगी।
उन्होंने महिलाओ को क़ृषि क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचंद्र तिवारी ने कहा कि
केंद्र और राज्य सरकार कृषकों को समृद्धिशाली बनाने के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। इसकी जगह पर विपक्षी पार्टियां किसानों को बहकाने का काम कर रही हैं।
किसानो का हित भाजपा सरकार में सर्वोपरि है।पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल के दौरान किसानों के उत्थान और विकास के लिए अनेक अहम नीतियां बनाईं। चौधरी साहब का ऐसा मानना था कि ऐसे उद्योग सृजित होने चाहिए, जिनमें श्रम की मांग ज्यादा हो, जिससे अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। वे रोजगार के पक्षधर रहे थे।
पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि किसान समृद्धशाली होगा तभी देश का विकास सम्भव है। भाजपा सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि,आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करा रही है। जिससे किसान आत्मनिर्भर बन रहे है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान खुशहाल हो इसके लिए चिंतन किया करते थे। भाजपा की सरकार ने किसानों की पीड़ा को समझा और आज किसान खुशहाल है।
बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहा कि भाजपा सरकार किसानो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान मेले का आयोजन कर रही है।
आज किसानो की आय मे वृद्धि हो रही है पिछली सरकारों मे किसानो का उत्पीड़न किया जाता था।
प्रदेश मे भाजपा सरकार के आने के बाद किसानो के लिए नई तकनीक का विकास हुआ है।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि किसान मेले के आयोजन से एक ही स्थान पर किसानो को कृषि यंत्रो, पशुपालन तथा खेती-बाड़ी से जुडी हर जानकारी देने के लिए किया गया है।
भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि किसानो मे आधुनिक खेती -बाड़ी की तकनीक के प्रचार -प्रसार का एक माध्यम यह किसान मेला है।
उन्होंने कहा कि हमें चौधरी चरण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
कार्यक्रम को लार प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू,बलबीर सिंह दादा,अजय दूबे वत्स,राजू मणि,अनूप उपाध्याय,संजय तिवारी, कन्हैया लाल जायसवाल,मण्डल अध्यक्ष अमरदत्त यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन संतोष पटेल ने किया एवं कार्यक्रम लोकगीत गायक सुनील स्नेही ने अपने गीतों के माध्यम से किसानो का जागरूक किया।
कार्यक्रम मे वीरेंद्र कुशवाहा,हाकिम सिंह, त्रिपुणायक विश्वकर्मा,हितेंद्र तिवारी,विनय पाण्डेय,रवि कुशवाहा, अनिल ठाकुर,तारकेश्वर नाथ तिवारी, मुरली मिश्र, देवेंद्र सिंह राजू, मंटू पटेल,अभय सिंह विशेन, संजय दूबे, सावित्री राय,सत्यप्रकाश सिंह, धर्मबीर सिंह, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, रामनयन सिंह,हृदयालाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

4 hours ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

4 hours ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

4 hours ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

4 hours ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

4 hours ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

6 hours ago