राष्ट्रीय परशुराम सेना की कार्यकारणी का वार्षिक बैठक…

संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प..

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)ब्राम्हण समाज के हित में कार्य कर रही ‘राष्ट्रीय परशुराम सेना’ का वार्षिक कार्यकारणी बैठक दिवा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुलुंड,भांडुप,बोरीवली,नालासो पारा ,पनवेल, दिवा,कल्याण सहित पूरे मुंबई से पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र अध्यक्ष सचिन चौबे ने कहा, संगठन को हमें और मजबूत बनाने की लिए जमीनी स्तर पर और तेजी से कार्य करना होगा जिसके लिए हम सब तैयार हैं । सेना के राष्ट्रीय सचिव अविनाश दिनेश पांडेय ने कहा की हम विप्र समाज के सुख में भले न पहुँचे लेकिन दुख में सबसे पहले पहुँचने का प्रयास करना होगा। उन्होंने आगे कहा समय आ गया है की निर्बल,वंचित, पिछड़े ब्राम्हणों हित के लिए हम और जमीनी स्तर पर जुड़कर ब्राह्मणों को भी आरक्षण देने के लिए सरकार से मांग करना होगा। साथ ही हर कार्यकर्ता अन्य समाज का सन्मान करते हुए अपने आसपास के सभी ब्राम्हण को सेना से जोड़ने का प्रयास करें।
इसी कड़ी में सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने किस तरह से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के हित के लिए कार्य किया उसकी जानकारी देते हुए कहा इसी तरह मुंबई में भी हम सब लगातार समाज के लिए मजबूती से कार्य करेंगे। सेना के राष्ट्रीय संयोजक संजय शर्मा ने कहा की हमें समाज के उत्थान के लिए ध्यान रखना होगा की ब्राह्मण समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति तक हम पहुंचकर हर संभव मदद करें।
इस अवसर पर संतोष शुक्ला, बालमुकुंद शुक्ला, अधिवक्ता नेहा मिश्रा,निशा दुबे, कृष्णकांत शुक्ला,आशीष पांडेय,मुन्ना मिश्रा सहित आदि गणमान्यों ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लेकर आधुनिक तरीके से विप्र समाज को राष्ट्रीय परशुराम सेना से जोड़ने की बात कही। अविनाश पांडेय ने सबका आभार प्रकट किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नाइट स्टे की बात कहकर निकले थे घर से, सुबह मिली हादसे में मौत की खबर; चार परिवारों में मातम

जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने चार…

10 minutes ago

बारिश और हवाओं से बिगड़ेगा मौसम! 25-26 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…

28 minutes ago

रिम्बी में आधी रात पहाड़ टूटा, मलबे के सैलाब में कई घर तबाह

ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…

54 minutes ago

पुलिस बनकर आए, हथियार दिखाए और वारदात की; गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…

1 hour ago

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

1 hour ago

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

13 hours ago