खेत मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने फतेहपुर का किया दौरा

रुद्रपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव कामरेड विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल देवरिया जिला के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम फतेहपुर का दौरा किया । इस प्रतिनिधिमंडल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहसचिव कामरेड अरविंद कुशवाहा, किसान सभा के जिला मंत्री कामरेड कलेक्टर शर्मा ‌‌,कामरेड राजेन्द्र, कामरेड इस्माइल ,कामरेड अजय सिंह शामिल रहे । प्रतिनिधि मंडल ने पाया कि इस ह्रदय विदारक घटना मे प्रशासन की लापरवाही और निष्क्रियता का बहुत बडा हाथ है । खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव ने कहा कि आज 6 मौतों के बाद फतेहपुर को छावनी बना दिया गया है, लेकिन अपने जीवन को खतरा बता कर ,सुरक्षा मांगने वाले सत्यप्रकाश दुबे के परिवार को एक होमगार्ड तक नही उपलब्ध कराया गया । यदि सुरक्षा दूबे परिवार को दे दी गई होती तो आज सारे लोग जीवित होते । आज सोशल मिडिया कि सक्रियता के बावजूद क्या निकटतम पुलिस को खबर नहीं मिली? या जान बुझकर लापरवाही हुई।
वही प्रतिनिधि मंडल ने इन निर्मम हत्याओं का कठोर शब्दों में निंदा करता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करता है।
प्रतिनिधि मंडल दूबे परिवार के बच्चो की सुरक्षा के साथ पक्की मकान और मुवावजे का मांग करता है।
इस विषय में खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव का विनोद कुमार सिंह के अनुसार शासन प्रशासन की भूमिका की भी जांच कर, दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

6 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

6 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

6 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

7 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

8 hours ago