ख़ुशियों की चाभी

सफलता की चाभी से ख़ुशी नहीं मिलती,
परंतु ख़ुशियों की चाभी सफलता देती है,
हम जो कुछ करते हैं, यदि दिल से करते हैं,
तो ऐसे कार्य सफलता भी प्राप्त करते हैं।

जो हृदय से सच्चे व ईमानदार होते हैं
वह व्यक्ति अकेले भी रह जायँ तो भी
निश्चिंत व हमेशा चिंता रहित होते हैं,
क्योंकि उनका साथ सदा भगवान देते हैं।

जिनका दिल साफ़ होता है उनकी
मुस्कान उतनी ही ख़ूबसूरत होती है,
उनकी यही मुस्कान उनके विरोधी
का हृदय आसानी से जीत लेती है।

इसलिए सच्चे हृदय से हँसते रहिये,
सारी दुनिया को अपने वश में करिये,
ज़िन्दगी हँसते खेलते बीत जायेगी,
जाते जाते जग में निशानी छोड़ जाएगी।

कोई हमारी निंदा करे या प्रशंसा करे,
माता लक्ष्मी आप पर धन की वर्षा करें,
हमें सत्य व न्याय पथ कभी न छोड़ना है,
मंज़िल पर चलकर सफ़र तय करना है।

समय कितना भी मुश्किलों भरा हो,
अपनी आस्था सदा बनाए रखनी है,
ईश्वर जिसे कुछ भी देना चाहता है,
उसकी कठिन परीक्षा ज़रूर लेता है।

आदित्य अशांत मन तभी शांत होता है
जब लोभ की गठरी पीछे छूट जाती है,
खुद का दुख, और का सुख यदि न गिने
तो ज़िंदगी की राह आसान हो जाती है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

1 hour ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

2 hours ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

4 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

4 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

4 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

5 hours ago