गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रशासनिक भवन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रति-कुलपति प्रो. शान्तनु रस्तोगी, एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्र, उपाध्यक्ष प्रो. आलोक गोयल एवं संयुक्त सचिव डॉ मनीष पाण्डेय के द्वारा खिलाड़ियों को प्लेइंगकिट एवं ट्रैक सूट प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो रही विश्वविद्यालय कबड्डी की पुरुष टीम को शुभकामनाएँ देते हुए प्रति कुलपति प्रो. शान्तनु रस्तोगी ने कहा कि मुझे भरोसा है कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से विश्वविद्यालय के यश में भी अभिवृद्धि होगी और आगामी सत्र में नए खिलाड़ी भी प्रेरित होंगे। विश्वविद्यालय सदैव सार्थक प्रयास करता है, जिससे देश के विभिन्न प्रांतों में होने वाली प्रतियोगिताओं में यहाँ के योग्य खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्रा ने बड़े कि दीपावली के पश्चात बैडमिंटन एवं कबड्डी की टीमें स्पोर्ट्स कम्पटीशन में भाग लेने के लिए रवाना हुई हैं। हमारा प्रयास है कि यहाँ से चयनित टीम को हम संभव सुविधा मुहैया कराई जाए, जिससे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। क्रीड़ा परिषद की तरफ़ से इन खिलाड़ियों को प्लेइंग किट, ट्रैक सूट से लेकर टीए-डीए की व्यवस्था की जाती है और टीम साथ के साथ सहयोग के लिए कोच एवं मैनेजर भी भेजे जाते हैं। बैडमिंटन टीम मणिपुर यूनिवर्सिटी एवं कबड्डी टीम जौनपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित ज़ोनल प्रतियोगिता में भाग ले रही है।
इस दौरान प्रो. आलोक गोयल, डॉ. मनीष पाण्डेय, पुनीत श्रीवास्तव समेत कबड्डी पुरुष टीम के सभी खिलाड़ियों की उपस्थिति रही।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…